भाजपा 27 मार्च को शिमला में करेगी विधानसभा का घेराव: राकेश

भाजपा 27 मार्च को शिमला में करेगी विधानसभा का घेराव: राकेश

धर्मशाला समाचार

धर्मशाला(ब्यूरो):-  भाजपा द्वारा 27 मार्च को शिमला में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।  प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि 27 मार्च को भाजपा के प्रदेश भर के नेता व कार्यकर्ता शिमला के चौड़ा मैदान में एकत्रित होंगे। इस दौरान रैली निकाली जाएगी और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। 

मंगलवार को जारी प्रेस बयान में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालने उपरांत प्रदेश को तहस-नहस कर दिया है। कांग्रेस सरकार के साथ माफिया राज सक्रिय हो गया है। प्रदेश सरकार एक भी गारंटी को पूरा नहीं कर पाई है। 

कांग्रेस ने सत्ता में आने के साथ ही डीजल और सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी की। कानून व्यवस्था का कांग्रेस राज में आलम यह है कि सत्तासीन कांग्रेस सरकार के पूर्व विधायक पर गोली चलती है। कांग्रेस सरकार, मित्रों की सरकार है और इस सरकार में मित्र भी माफिया के रूप में प्रसिद्ध हो रहे हैं। 

नौकरियों की एवज में लाखों रुपये लिए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था बदहाल होने के चलते प्रदेश की जनता डरा हुआ महसूस कर रही है। कांग्रेस सरकार को आइना दिखाने के लिए भाजपा द्वारा 27 मार्च को शिमला में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा और विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन