संदेश

लद्दाख लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लद्दाख में बादल फटने से लेह-कारगिल राजमार्ग बहा, सैकड़ों वाहन फंसे

चित्र
  लद्दाख में बादल फटने से लेह-कारगिल राजमार्ग बहा, सैकड़ों वाहन फंसे लद्दाख क्षेत्र में हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटना ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लमायुरु के समीप लेह-कारगिल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) का बड़ा हिस्सा बाढ़ में बह गया है। इसके चलते बोधखारबो से लमायुरु सामडू तक यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इस महत्वपूर्ण मार्ग के अवरुद्ध होने से लेह और कारगिल के बीच सड़क संपर्क टूट गया है और सैकड़ों वाहन हाईवे पर फंस गए हैं। अचानक आई इस आपदा ने यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी खड़ी कर दी है। प्रशासन और भारतीय सेना की टीमें सड़क बहाली कार्य में जुटी हैं। युद्धस्तर पर मशीनरी लगाकर मलबा हटाने और सड़क को दोबारा सुचारू करने की कोशिश की जा रही है। इस बीच, मार्ग पर फंसे लोगों तक भोजन, पानी और आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है ताकि उन्हें राहत मिल सके। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से फिलहाल यात्रा टालने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण बहाली कार्य चुनौतीपूर्ण है, लेकिन जल्द ही मार्ग को फ...

लद्दाख में मौसम का बदलाव : पेंसी-ला और खारदुंग-ला पर बर्फबारी, लेह में स्कूल बंद

चित्र
  लद्दाख में मौसम का बदलाव : पेंसी-ला और खारदुंग-ला पर बर्फबारी, लेह में स्कूल बंद अगस्त में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, 1973 के बाद अगस्त का सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड लेह लद्दाख में मौसम ने अचानक करवट बदलते हुए इस बार अगस्त महीने में ही ऊंचाई वाले इलाकों को बर्फ की सफेद चादर से ढक दिया। ज़ंस्कार स्थित पेंसी-ला और विश्व के सबसे ऊंचे मोटरयोग्य दर्रों में से एक खारदुंग-ला पर सोमवार को मौसमी बर्फबारी दर्ज की गई। यह बर्फबारी सामान्यतः सितंबर से अप्रैल के बीच देखने को मिलती है, लेकिन इस बार अगस्त में ही हो गई, जिसे मौसम की अनियमितता और जलवायु परिवर्तन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।  यातायात और आपूर्ति पर असर खारदुंग-ला दर्रे पर ताज़ा बर्फ गिरने के चलते सड़कें फिसलन भरी हो गईं और यातायात बाधित हो गया। प्रशासन ने मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस मार्ग के बंद होने से न केवल पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई है, बल्कि श्योख और नुब्रा घाटियों से जुड़ी आपूर्ति श्रृंखला और स्थानीय जनजीवन पर भी असर पड़ा है। गांवों में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका ...

रोजगार मेले में लद्दाख के 26 नए रंगरूटों ने पी एम मोदी से प्राप्त किए नियुक्ति पत्र

चित्र
रोजगार मेले में लद्दाख के 26 नए रंगरूटों ने पी एम मोदी से प्राप्त किए नियुक्ति पत्र लद्दाख: लद्दाख में 26 नए रंगरूटों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रव्यापी रोजगार मेला के दौरान अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त किया है क्योंकि लद्दाख राष्ट्रव्यापी 14 वें रोजगार मेला के लिए 45 स्थानों में से एक है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: