12 साल की सेवा अवधि घटाकर 8 साल करने की अधिसूचना जारी करने की मांग, 19 नवंबर को तपोवन में गरजेंगे प्रदेशभर के जलवाहक

12 साल की सेवा अवधि घटाकर 8 साल करने की अधिसूचना जारी करने की मांग, 19 नवंबर को तपोवन में गरजेंगे प्रदेशभर के जलवाहक



जल रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ज्वालू राम बोले—सरकार के खिलाफ नहीं, अपने हक और किए गए वादों की याद दिलाने के लिए निकालेंगे शांतिपूर्ण ध्यानाकर्षण रैली


अजय सूर्या नेरचौक : हिमाचल प्रदेश के जलवाहक अपनी लंबित मांगों को लेकर 19 नवंबर को धर्मशाला स्थित तपोवन में शांतिपूर्ण ध्यानाकर्षण रैली निकालेंगे। जल रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ज्वालू राम ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्रदेशभर के जलवाहक इस रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार को उनके द्वारा की गई घोषणाओं की याद दिलाएंगे।


ज्वालू राम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जलवाहकों की 12 वर्ष की सेवा अवधि को घटाकर 8 वर्ष करने की घोषणा की गई थी। इस संबंध में कई सार्वजनिक मंचों से आश्वासन भी दिए गए कि प्रस्ताव को मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद अभी तक इस दिशा में अंतिम निर्णय और अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है। इससे प्रदेशभर के जलवाहकों में असमंजस और चिंता का माहौल है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी विधानसभा सत्र के दौरान 12 वर्ष की अवधि को काफी लंबा बताते हुए इसे घटाकर 8 वर्ष करने की बात कह चुके हैं। जलवाहकों को सरकार की इस घोषणा पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जल्द ही इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए अधिसूचना जारी करवाएंगे, ताकि प्रदेश के हजारों जलवाहकों को इसका लाभ मिल सके।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जलवाहकों ने हमेशा सरकार और प्रदेश की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं। कोरोना महामारी के कठिन दौर से लेकर हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं, भारी बारिश और भूस्खलन जैसी परिस्थितियों में भी जलवाहकों ने दिन-रात सेवाएं दी हैं। कई क्षेत्रों में पेयजल योजनाएं नदी-नालों के नजदीक स्थित हैं, जहां आपदा के दौरान जलस्तर बढ़ने और योजनाओं को नुकसान पहुंचने के बावजूद कर्मचारियों ने लंबे समय तक मेहनत कर पेयजल आपूर्ति बहाल रखने में योगदान दिया।


उन्होंने कहा कि जलवाहकों ने कई बार 11 से 12 घंटे तक लगातार ड्यूटी देकर अपनी सेवाएं दी हैं। ऐसे में सरकार से उनकी अपेक्षा है कि उनके योगदान और लंबे समय से लंबित मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए।


ज्वालू राम ने स्पष्ट किया कि 19 नवंबर को आयोजित होने वाली रैली का उद्देश्य किसी प्रकार का हंगामा करना या सरकार के खिलाफ नारेबाजी करना नहीं है, बल्कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने प्रदेशभर के जलवाहकों से तपोवन पहुंचकर एकजुटता दिखाने का आह्वान किया।


उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार जलवाहकों की भावनाओं को समझते हुए पूर्व में की गई घोषणा को जल्द अमलीजामा पहनाएंगे और 12 वर्ष की सेवा अवधि को घटाकर 8 वर्ष करने की अधिसूचना जारी कर हजारों जलवाहकों को राहत प्रदान करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।