कोठी गैहरी में सजा खेलों का महाकुंभ, कबड्डी में नैणा तुंगा ने मारी बाजी

 कोठी गैहरी में सजा खेलों का महाकुंभ, कबड्डी में नैणा तुंगा ने मारी बाजी

9वें क्लस्टर स्तरीय खेलकूद महाकुंभ में 8 टीमों ने लिया भाग, बीडीसी सदस्य भुवनेश्वरी ठाकुर ने युवा मंडल को दिए 5100 रुपये

अजय सूर्या रिवालसर (मंडी)


युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी गैहरी के खेल मैदान में 9वें क्लस्टर स्तरीय खेलकूद महाकुंभ का भव्य आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat) मंडी के सौजन्य से मारुति युवा मंडल कोठी गैहरी ने सहयोगी सरधवार युवा मंडल के साथ मिलकर इस खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया।


'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' रहा आयोजन का मुख्य संदेश

100 सप्ताह के नशा मुक्त युवा अभियान की थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सूबेदार मेजर यशवंत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़ और लंबी कूद सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।

कबड्डी के फाइनल में नैणा तुंगा ने माता शीतला को हराया

कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। सेमीफाइनल मुकाबले में देव बालाकामेश्वर घौड़ और नैणा तुंगा के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। इसमें नैणा तुंगा ने 36-33 अंकों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में नैणा तुंगा ने माता शीतला की टीम को 39-30 अंकों से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि माता शीतला को उपविजेता घोषित किया गया।

बैडमिंटन अंडर-15 के फाइनल में अरमान और तनुज के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक सेट जीतकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया, लेकिन निर्णायक सेट में तनुज ने 21-18 से जीत हासिल कर खिताब जीता। वहीं, अंडर-19 वर्ग में राहुल ने भानु को लगातार दोनों सेटों में हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। दौड़ प्रतियोगिता में चिराग सकलानी प्रथम रहे, जबकि लंबी कूद में गर्वित ने पहला स्थान हासिल किया।

भुवनेश्वरी ठाकुर ने 5100 रुपये देकर बढ़ाया युवाओं का उत्साह

समापन समारोह में पंचायत समिति सदस्य एवं बीडीसी सदस्य कोठी गैहरी श्रीमती भुवनेश्वरी ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ देवेंद्र ठाकुर और नरेंद्र ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस खेल महाकुंभ का हिस्सा बनकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही युवाओं के उत्साह और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए मारुति युवा मंडल को अपनी ओर से 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की।

इस अवसर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन ठाकुर और सरधवार युवा मंडल के प्रधान अमन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में मारुति युवा मंडल के प्रधान सचिन सकलानी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा मुख्य अतिथियों, स्कूल प्रशासन, सहयोगी युवा मंडल और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन ने युवाओं को खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का प्रेरणादायक संदेश दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

2 करोड़ की लागत से परगोड़ में स्थापित 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण, चंगर क्षेत्र को 2.15 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित