राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालमपुर में निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता का सफल आयोजन

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालमपुर में निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता का सफल आयोजन

एसडीएम डॉ. ओ.पी. यादव ने युवाओं को दिया 'जागरूक मतदाता' बनने का संदेश


पालमपुर, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पालमपुर में एक दिवसीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति अपनी रुचि दिखाई। 

प्रतियोगिता में एसडीएम पालमपुर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. ओ.पी. यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

इस दौरान विद्यार्थियों की बौद्धिक और रचनात्मक क्षमता को परखने के लिए प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने निर्वाचन साक्षरता और मतदान के अधिकारों से जुड़े विभिन्न सत्रों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। 

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. ओ.पी. यादव ने भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं में ही निहित है तथा देश के युवा ही इस राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने और नया वोटर कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रितु जामवाल ने मुख्य अतिथि डॉ. ओ.पी. यादव का बहुमूल्य समय देने और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी भावी मतदाताओं को 'हर वोट जरूरी है' का संदेश देते हुए अपने परिजनों और समाज को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय ईएलसी नोडल ऑफिसर एवं शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर तरसेम, इलेक्शन कानूनगो अनीश धीमान सहित विभिन्न विद्यालयों के ईएलसी नोडल ऑफिसर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में

15 नवंबर को नूरपुर में होगी राष्ट्रीय स्तर की मैराथन

ढसोली के कन्याट ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, ताला तोड़कर मोटर खोलने का प्रयास; तारें तोड़ीं

श्री बृजराज स्वामी मंदिर में अन्नकूट भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़