मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

 मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

ज़िला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति तथा ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित



उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि त्यौहारों के दृष्टिगत विभिन्न खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जाए। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति तथा ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की गहन जांच सुनिश्चित बनाई जानी चाहिए। त्यौहारों से पूर्व ज़िला में मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों की जांच करना आवश्यक है ताकि लोगों तक स्वच्छ खाद्य पदार्थ पहुंच सकंे। उन्होंने निर्देश दिए कि ज़िला के विभिन्न स्थानों पर जांच करने के लिए कर्मचारियों को तैनात करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्यौहार के समय राशन की समुचित उपलब्धता भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि ज़िला में वर्तमान में 354 उचित मूल्य की दुकानें हैं। इनमें 211 सहकारी सभाएं, 133 व्यक्तिगत, 04 महिला मण्डल तथा 06 ग्राम पंचायत द्वारा संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जुलाई, 2026 से सितम्बर, 2026 तक उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लगभग 5818 क्विंटल चीनी, लगभग 33358 क्विंटल चावल, लगभग 52067 क्विंटल गन्दम आटा, लगभग 610 क्विंटल दालें, लगभग 1494 क्विंटल नमक तथा 601261 लीटर खाद्यान्न तेल वितरित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान ज़िला सोलन में 1711 दुकानों का निरीक्षण किया गया है तथा 53 नमूने एकत्रित किए गए हैं।  

उपायुक्त ने कहा कि ज़िला सोलन में 20 गैस एजैंसियां कार्यरत हैं। इनके पास कुल 205892 एल.पी.जी. उपभोक्ता पंजीकृत हैं। उन्होंने सभी गैस एजैंसियों को समय-समय पर रूट चार्ट अधिसूचित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को समय-समय पर सिलेडरों के भार का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।  

मनमोहन शर्मा ने सम्बन्धित अधिकारियों को मिड डे मील के राशन का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

बैठक में ज़िला के विभिन्न स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानों खोलने बारे प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया।

ज़िला नियंत्रण खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले श्रवण कुमार हिमालयन ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

इस अवसर पर ज़िला परिषद अध्यक्ष शीला कुमारी, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव शर्मा, ज़िला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, ज़िला विकास अधिकारी रमेश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग की ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

ढसोली के कन्याट ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, ताला तोड़कर मोटर खोलने का प्रयास; तारें तोड़ीं