नगाल में हुई आम ग्राम सभा, जिला परिषद सदस्य वंदना कालिया रहीं विशेष रूप से उपस्थित

 नगाल में हुई आम ग्राम सभा, जिला परिषद सदस्य वंदना कालिया रहीं विशेष रूप से उपस्थित


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

ग्राम पंचायत नगाल में गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पंचायत प्रधान अनीता देवी की अध्यक्षता में आम ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य वंदना कालिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा ग्रामीण लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी है, जहां आम लोगों को अपनी समस्याएं रखने और विकास कार्यों को लेकर सुझाव देने का अवसर मिलता है।

बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी विकास कार्यों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को ग्राम सभा के समक्ष रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

ग्राम सभा में उपप्रधान प्रवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड