कुल्लू के ढालपुर में खतरनाक बाइक स्टंट, दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज

कुल्लू के ढालपुर में खतरनाक बाइक स्टंट, दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज

दिनांक 01/02 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि को थाना सदर कुल्लू पुलिस द्वारा ढालपुर में सार्वजनिक मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्ण ढंग से स्टंट करने के मामले में दो युवकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

उक्त रात्रि 21 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु के दो युवक, दोनों निवासी चामुण्डा नगर, कुल्लू, ढालपुर स्थित लोक मार्ग पर मोटरसाइकिल चलाते हुए स्टंट कर रहे थे । उनके द्वारा उतावलेपन एवं लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क पर पैदल आवागमन कर रहे राहगीरों के जीवन एवं सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था तथा किसी अप्रिय घटना की प्रबल संभावना बनी हुई थी। इस संदर्भ में थाना सदर कुल्लू में दोनों युवकों के विरुद्ध धारा 281 BNS एवं 184, 189 MV Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । पुलिस द्वारा दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पुलिस की सड़क सुरक्षा अपील

कुल्लू पुलिस आमजन, विशेषकर युवा वाहन चालकों से अपील करती है कि सार्वजनिक मार्गों पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें तथा किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट, तेज गति एवं लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग से बचें । सड़क किसी भी प्रकार के स्टंट या रेसिंग का स्थान नहीं है । वाहन चालक अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अन्य राहगीरों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें । सुरक्षित वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में अपना सहयोग दें ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड