कुठेड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया विजयदशमी उत्सव, करीब 60 स्वयंसेवकों ने लिया भाग

कुठेड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया विजयदशमी उत्सव, करीब 60 स्वयंसेवकों ने लिया भाग

शस्त्र पूजन के साथ समाज की सुरक्षा, शक्ति और संगठन का दिया संदेश


शाहपुर : जनक पटियाल /

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन कर दिया अनुशासन का संदेश 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101 वे स्थापना दिवस एवं विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय सेवक संघ लंज खंड द्वारा कुठेड़ में विजयादशमी उत्सव मनाया गया। जिसमें शस्त्र पूजन कर पथ संचलन कर एकता ,अखंडता व अनुशासन का परिचय दिया । इस दौरान जिला प्रचारक सूरज,रक्षपाल खंड चालक, लंज, नीरज ,कार्यवाह,रजनीश शर्मा ,लंज खंड के पालक अधिकारी सहित 70 के करीब स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया । इससे पूर्व स्वयंसेवकों को अनुशासन एकता अखंडता का पाठ विभिन्न वक्ताओं द्वारा पढ़ाया गया ।इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयदशमी के दिन की थी। संघ के लिए यह पर्व स्थापना दिवस के रूप में भी विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।कार्यक्रम में मां दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध तथा भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि यह पर्व समाज में शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा का संदेश देता है। संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को संगठन की एकजुटता और अनुशासन के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया।इस दौरान शस्त्र पूजन की परंपरा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि शस्त्र पूजन का उद्देश्य समाज की रक्षा, दुर्बलों की सुरक्षा और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने के संकल्प को मजबूत करना है। लंज खंड के कार्यवाह नीरज ने बताया कि विजयादशमी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101 वे स्थापना दिवस पर शस्त्र पूजन सहित स्वयंसेवकों को अनुशासन व व्यक्तित्व निर्माण बारे बताया गया । वहीं क्षेत्र भर में पथ संचलन के माध्यम से अनुशासन का संदेश दिया गया ।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को