तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया
तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया
तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में किंडरगार्टन सेक्शन द्वारा विशेष पूजन का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, भक्ति, प्रसन्नता और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन श्री वरिंद्र नरियाल और प्रधानाचार्य श्री राकेश राणा ने छोटी-छोटी कन्याओं का विधिवत पूजन किया। उन्होंने कन्याओं को तिलक लगाया, चुनरी ओढ़ाई तथा उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान सभी ने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन का विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। यह परंपरा नारी शक्ति के सम्मान, पवित्रता और देवी स्वरूप के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। विद्यालय में इस आयोजन के माध्यम से नन्हे विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों से परिचित कराने का प्रयास किया गया।
इस विशेष आयोजन में किंडरगार्टन सेक्शन के सभी अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं से जोड़ना भी है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों में श्रद्धा, सम्मान, प्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नवरात्रों के उपलक्ष्य पर यह कन्या पूजन कार्यक्रम नवरात्रि की पवित्र भावना, नारी शक्ति के सम्मान और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का सुंदर संदेश देकर संपन्न हुआ।
ज्वाली से राजेश कतनौरिया !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें