कांगड़ा के कस्बा पुन्नर गाँव के डॉ. अभिषेक शर्मा ने रचा सफलता का नया इतिहास :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

 कांगड़ा के कस्बा पुन्नर गाँव के डॉ. अभिषेक शर्मा ने रचा सफलता का नया इतिहास :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक



लगातार चौथी बार विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में डॉ॰ अभिषेक शर्मा ने पुन्नर का ही नहीं अपितु पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम ‌रोशन किया है। 


 प्रतिभा, परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर शोध साधना के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले डॉ. अभिषेक शर्मा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त की है।


 पूर्व विधायक ने कहा स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University) और एल्सेवियर (Elsevier) से संबद्ध इस प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में लगातार चार वर्षों तक स्थान प्राप्त करना न केवल डॉ. अभिषेक शर्मा की व्यक्तिगत बहुत बड़ी उपलब्धि है ।


 उनकी इस सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि हिमाचल प्रदेश की प्रतिभाएँ अपनी मेहनत, ज्ञान और शोध क्षमता के दम पर वैश्विक मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं।


प्रवीन कुमार ने कहा उनके परम मित्र श्री चन्द्रभान शर्मा जी के सुपुत्र डॉ. अभिषेक शर्मा वर्तमान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर (NIT Hamirpur) के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पीएच.डी. गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर से प्राप्त की है। उनका शोध कार्य अत्याधुनिक तकनीकों के विकास और उनके व्यावहारिक उपयोग की संभावनाओं से जुड़ा हुआ है।


उनके प्रमुख शोध क्षेत्रों में स्वायत्त वाहनों (Autonomous Vehicles) के लिए ऑप्टिकल सेंसिंग (Optical Sensing) तथा फोटोनिक रडार तकनीक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वे ऑप्टिकल कम्युनिकेशन, फ्री स्पेस ऑप्टिक्स, छठी पीढ़ी की 6G संचार तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे तेजी से विकसित हो रहे वैज्ञानिक क्षेत्रों में भी शोध कार्य कर रहे हैं ।


विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित एक महत्वपूर्ण मूल्यांकन है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं और एल्सेवियर के सहयोग से प्रकाशित इस डेटाबेस में वैज्ञानिकों के शोध प्रकाशनों, उद्धरणों (Citations) तथा अन्य वैज्ञानिक प्रभाव संकेतकों के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जाता है। इस सूची में शामिल होने का अर्थ है कि संबंधित वैज्ञानिक का शोध अपने निर्धारित क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रभाव रखता है।


 पूर्व विधायक ने बताया डॉ. अभिषेक शर्मा गाँव पुन्नर के एक शिक्षित एवं प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता श्री चन्द्र भान शर्मा हि प्र विधुत विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती नीलम शर्मा गृहिणी हैं। परिवार से प्राप्त संस्कारों, शिक्षा के प्रति सम्मान और निरंतर परिश्रम की प्रेरणा ने उनकी जीवन यात्रा को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मोनिका शर्मा औषधि निरीक्षक (Drugs Inspector) के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, उनके छोटे भाई डॉ. अनुज शर्मा प्रतिष्ठित बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी (BITS Pilani) में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।


अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. अभिषेक शर्मा ने कहा, "यह उपलब्धि परमपिता परमेश्वर भगवान महादेव की असीम कृपा, पितरों के आशीर्वाद, माता-पिता से मिले संस्कारों, गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिवार के निरंतर सहयोग का परिणाम है। मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझे शिक्षा और परिश्रम का महत्व सिखाया। मेरी धर्मपत्नी ने हर परिस्थिति में मेरा साथ दिया और मेरे बेटे का स्नेह मुझे निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।


पुन्नर गाँव से अंतरराष्ट्रीय पहचान तक का प्रेरणादायक सफर


डॉ. अभिषेक शर्मा की यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। उनकी सफलता इस बात का उदाहरण है कि निरंतर अध्ययन, कठिन परिश्रम, सही मार्गदर्शन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई जा सके

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा