युवा शक्ति को खेलों से मिलती है नई दिशा : विधायक रणबीर सिंह निक्का
युवा शक्ति को खेलों से मिलती है नई दिशा : विधायक रणबीर सिंह निक्का
जसूर राकेश शर्मा
यूथ क्लब लखनपुर (रिट) द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विधायक नूरपुर श्री रणबीर सिंह निक्का जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक निक्का जी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा करते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
इस अवसर पर उप प्रधान कुलवंत सिंह जी, समाजसेवी राकेश जी, युवा साथी अंकुश जी, नीतीश जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
विधायक जी ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें