जिला मुख्यालय चंबा से सटे उदयपुर फॉरेस्ट नर्सरी क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से गंदे पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है


 चंबा: जिला मुख्यालय चंबा से सटे उदयपुर फॉरेस्ट नर्सरी क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से गंदे पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नलों में आने वाला पानी पीने योग्य नहीं है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा बढ़ गया है।


ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। गंदे और मटमैले पानी के कारण लोगों को मजबूरी में उसी पानी का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे जलजनित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है, लेकिन लंबे समय से उन्हें इस बुनियादी सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जांच कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करते हुए लोगों को साफ और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद करने को मजबूर होंगे।


बाइट स्थानीय निवासी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त