इक्वल ऑपर्च्युनिटी सेल के अंतर्गत व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान आयोजित
इक्वल ऑपर्च्युनिटी सेल के अंतर्गत व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान आयोजित
जीजीडीएसडी कॉलेज राजपुर में व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल्स’ पर व्याख्यान आयोजित
जीजीडीएसडी कॉलेज राजपुर के इक्वल ऑपर्च्युनिटी सेल द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं कौशल संवर्धन के उद्देश्य से ‘व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल्स’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें प्रकोष्ठ से जुड़े विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की अंग्रेज़ी विभाग की सहायक प्राध्यापक पूजा वासुदेवा एवं मोनिका चौधरी ने संसाधन विशेषज्ञ के रूप में विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास, उचित व्यवहार, सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनावश्यक गतिविधियों विशेष रूप से सोशल मीडिया पर अत्यधिक समय व्यतीत करने से बचते हुए अध्ययन एवं व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि सेल विद्यार्थियों के व्यवहार और कार्यशैली को प्रभावी बनाने के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल्स संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर करता रहता है।
कार्यक्रम का संचालन एवं समापन इक्वल ऑपर्च्युनिटी सेल की समन्वयक आईना ने किया। इस अवसर पर डॉ. ज्योति, अश्वनी शर्मा, अनीश, ईशा चावला, मीनाक्षी शर्मा, मीनाक्षी, करण कनवर एवं शिवम शर्मा उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें