पिकअप के झटके से पीछे बैठे तीन स्कूली बच्चे गिर कर घायल, छात्रा टांडा रेफर

पिकअप के झटके से पीछे बैठे तीन स्कूली बच्चे गिर कर घायल, छात्रा टांडा रेफर 

(चंबा: जितेन्द्र खन्ना) जिला चंबा के खैरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों के साथ हादसा हो गया। पंजाब नंबर की पिकअप से उछलकर सड़क पर गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। इनमें सिर पर चोट लगने के कारण एक छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे से कुछ समय पहले एक बच्चा वाहन से उतर गया था, जिससे वह सुरक्षित बच गया।

पुलिस को सौंपी शिकायत में अभिभावक अक्षय ठाकुर ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे चार बच्चे पिकअप में लिफ्ट लेकर स्कूल जा रहे थे। इनमें इक़बाल नामक बच्चा हादसे से पहले ही वाहन से उतर गया था। इसके बाद पिकअप जब डडोग पहुंची तो जोरदार झटका लगने से पीछे बैठे तीनों बच्चे सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। घायलों की पहचान अंश ठाकुर और अक्षय कुमार निवासी चमोह तथा सनम बेगम निवासी डडोग के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सनम बेगम के सिर में चोट आने के कारण उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार बच्चों ने अपने बयान में बताया कि वाहन को उछाल लगने के कारण वे सड़क पर गिर गए थे। हादसे के बाद पिकअप चालक यावेद दुर्घटनास्थल से आगे निकल गया। जिला पुलिस चंबा ने पुलिस थाना खैरी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल आने-जाने के लिए निजी वाहनों से लिफ्ट लेना और पिकअप के पीछे बैठकर सफर करना जोखिमपूर्ण हो सकता है। अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं, वाहन चालकों को भी यातायात नियमों का पालन करते हुए बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हादसे के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग