नाटी सिरमौर वालिये" पर झूमा लंज,नाटी स्टार अजय चौहान ने बांधा समां
नाटी सिरमौर वालिये" पर झूमा लंज,नाटी स्टार अजय चौहान ने बांधा समां।
रामलीला तथा दशहरा कमेटी लंज द्वारा आयोजित की गई स्टार नाइट
विधायक केवल सिंह पठानिया रहे मुख्यातिथि
रामलीला तथा दशहरा कमेटी लंज के सौजन्य से सांस्कृतिक संध्या में आयोजित स्टार नाइट हिमाचली गायक अजय चौहान के नाम रही। कार्यक्रम में
विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं विधायक शाहपुर केवल पठानिया ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। कमेटी द्वारा मुख्य तिथि तथा कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कमेटी के तमाम सदस्यों को स्टार नाइट के सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र में स्वास्थ्य ,शिक्षा पर करोड़ों खर्च किए गए हैं आगे भी चंगर क्षेत्र में विकास का पहिया निरंतर आगे बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि मेला कमेटी को जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा वहीं मंच संभालते ही अजय चौहान का दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। कमेटी द्वारा गायक अजय चौहान को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं सिरमौर के शिलाई के रहने वाले गायक अजय चौहान ने हिमाचली,सिरमौरी, शिमला की नाटियों ओर कांगड़ा के लोकगीत, पंजाबी गानों की शानदार प्रस्तुतियों से देर रात तक दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।अजय चौहान ने कार्यक्रम की शुरुआत ‘झुमका नॉन स्टॉप , चस्का ,नाटी सिरमौर वालिये,नाटी वाली फिरकी, तागड़े वाली नाटी समेत एक के बाद एक नाटियां प्रस्तुत की। उनकी मधुर आवाज और हिमाचली लोकधुनों ने सांस्कृतिक संध्या में ऐसा रंग भरा कि दर्शक अपने स्थानों पर खड़े होकर नाचने लगे। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जबकि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया। दर्शकों ने तालियों और सीटियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। रामलीला कमेटी के प्रधान गुगलु धीमान ने मुख्यातिथि तथा कमेटी के तमाम सदस्यों तथा स्थानीय लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें