गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

 

BBC के अनुसार उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक निजी गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई है. मथुरा के ज़िलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बच्चों की मौत की पुष्टि की है.

उन्होंने कहा, "वृंदावन के चैतन्य विहार में आशीष शर्मा 'वृंदावन गुरुकुलम' नाम से एक गुरुकुल चला रहे थे. यहां क़रीब 200 बच्चे रजिस्टर्ड हैं और मौजूदा समय में क़रीब 100 बच्चे यहां रह रहे हैं."

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, "शाम को परिसर में बने एक अंडरग्राउंड पानी की टंकी से बदबू आने पर बच्चों ने ख़ुद ही टंकी साफ़ करने की कोशिश की. कुछ बच्चे टंकी की सफ़ाई करने के लिए नीचे उतरे. मुझे लगता है कि उसमें ज़हरीली गैस थी."

यह भी पढ़ें

 

"पांच बच्चे नीचे उतरे थे और सभी बेहोश हो गए, जिनमें चार बच्चों की असमय मौत हो गई. एक बच्चा सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा. इनमें से कोई भी बच्चा स्थानीय नहीं था. सभी दूसरे राज्यों से आए थे.

ज़िलाधिकारी ने कहा, "यह गुरुकुल कैसे संचालित हो रहा था. हमें जांच करनी होगी कि संस्थान को मान्यता मिली हुई थी या नहीं. इतनी छोटी जगह में इतने बच्चे कैसे रह रहे थे. इसे किन परिस्थितियों में चलाया जा रहा था, इसके लिए मजिस्ट्रेट स्तर की जांच कराई जाएगी.

Breaking news 🗞️ 

Blogger
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे 150 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, विशेष विमान से…
जम्मू-कश्मीर सत्यापन के तहत, जम्मू-कश्मीर समाचार, j&k crime, बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, jammu kashmir crime,

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त