मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य

मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य


नाहन,   जिला सिरमौर में बेसहारा गोवंश के नियंत्रण एवं पुनर्वास के संबंध में जिला समन्वय समिति (DCC) की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय, नाहन में उपायुक्त सिरमौर, सुश्री प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम नाहन, श्री राजीव सांख्यान भी उपस्थित रहे।

बैठक में पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजीव वालिया ने जिले में बेसहारा गोवंश की स्थिति एवं पुनर्वास संबंधी आंकड़े प्रस्तुत किए। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, जिले की 228 ग्राम पंचायतों में 302 बेसहारा गोवंश दर्ज किए गए हैं तथा जिले में 17 गौशालाएं/गौसदन हैं, जिनकी सूचित क्षमता 1,540 पशुओं की है।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से मार्च 2027 से पहले जिला सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने की दिशा में समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 8 सितंबर 2026 से अब तक 43 बेसहारा गोवंश को कोटला बड़ोग गौशाला में स्थानांतरित किया जा चुका है। यह अभियान आगे भी निरंतर अभियान मोड में जारी रहेगा, ताकि बेसहारा गोवंश का व्यवस्थित पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नाहन शहर तथा नाहन–पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। बैठक में पशु मालिकों की पहचान, कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन, पशुओं की टैगिंग एवं पंजीकरण तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित