भलेटा पंचायत में ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान के तहत घर-घर संपर्क
भलेटा पंचायत में ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान के तहत घर-घर संपर्क
(नूरपुर:-विनय महाजन)
आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे 60-दिवसीय “चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर” अभियान के अंतर्गत भलेटा पंचायत में घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा संकल्प है। जब पंचायत प्रतिनिधि, युवा, महिलाएँ और परिवार एकजुट होकर प्रयास करेंगे, तभी इस समस्या पर प्रभावी रोकथाम की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा।उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों और युवाओं के साथ खुलकर संवाद करें, उन्हें खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करें और नशे से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में उचित सहायता लेने के लिए आगे आएँ।इस अभियान में भलेटा पंचायत की प्रधान शिल्पा देवी, उपप्रधान रोहित चिब, अवतार डडवाल तथा सभी वार्ड सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन का संकल्प है—हर घर तक जागरूकता पहुँचाना और नूरपुर को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी को मजबूत करना।नशे को ना, जिंदगी को हाँ!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें