आयुष मंत्री ने किया दो दिवसीय शहीद एएसआई मोहन सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

 आयुष मंत्री ने किया दो दिवसीय शहीद एएसआई मोहन सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत


जालग (जयसिंहपुर), 

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के जालग में आयोजित दो दिवसीय शहीद एएसआई मोहन सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री यादविंद्र गोमा ने शहीद एएसआई मोहन सिंह को नमन किया और उनके देशप्रेम तथा कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को राष्ट्र सेवा और खेल भावना के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने यूथ स्पोर्ट्स क्लब जालग को प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी। 

विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि जालग में पिछले वर्ष ही कनिष्ठ अभियंता विद्युत के कार्यालय का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया है और आने वाले समय में विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता का कार्यालय भी खोला जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां के मैदान में हाई मास्क लाइट और वॉलीबॉल कोर्ट में मैट लगवा दी गई है। शहीद मोहन सिंह की मूर्ति के लिए छत बनाने धनराशि स्वीकृत कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यहां के खेल मैदान के छत निर्माण के लिए प्राक्कलन के आधार पर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर युवा स्पोर्ट्स क्लब जागल को 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा भी की है। 

क्लब के सदस्यों मंत्री का जोरदार स्वागत किया और उनको सम्मानित भी किया। वहीं मंत्री ने शहीद मोहन सिंह की पत्नी संसारों देवी और उनके परिवार को सम्मानित किया। साथ ही मंत्री ने महिला मंडलों को भी सम्मानित किया ।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता रही टीम केआईसी संधोल एवं उपविजेता रही टीम ऊना हॉस्टल के खिलाड़ियों को ट्राफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 8 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सिकंदर कुमार, पंचायत समिति सदस्य एवं ओपी धीमान, प्रधान जालग सपना भाटिया, उपप्रधान अशोक रकवाल, अधिशांशी अभियंता लोक निर्माण विभाग विजय वर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जालग के प्रधानाचार्य रजनीश अत्री, प्रधान यूथ स्पोर्ट्स क्लब जालग राकेश पटियाल, शहीद मोहन सिंह की धर्मपत्नी संसारो देवी व सुपुत्र अरुण पटियाल सहित विभिन्न पंचायत के प्रतिनिधि, महिला मंडल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार