चंबा का चर्चित नेगी राम हत्याकांड फिर गरमाया, जांच से असंतुष्ट परिजनों ने DC से लगाई न्याय की गुहार
चंबा का चर्चित नेगी राम हत्याकांड फिर गरमाया, जांच से असंतुष्ट परिजनों ने DC से लगाई न्याय की गुहार
चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
जिला चंबा के उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत खुशनगरी में हुए नेगी राम हत्याकांड का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मामले में पुलिस की जांच से असंतुष्ट मृतक के परिजनों ने उपायुक्त चंबा से मुलाकात कर मामले की गंभीरता से जांच करवाने की मांग उठाई है।
परिजनों ने अपनी चिंताओं को उपायुक्त के समक्ष रखते हुए मामले की जांच को गंभीरता से लेने की अपील की। उनका कहना है कि हत्याकांड से जुड़े मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और उन्हें न्याय मिल सके।
नेगी राम हत्याकांड को लेकर परिजनों द्वारा उपायुक्त चंबा के समक्ष अपनी मांग रखने के बाद अब मामले की जांच और आगामी कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। परिजन इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें