पठानकोट में एकल भारत अभियान की बैठक आयोजित, हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने लिया भाग
पठानकोट में एकल भारत अभियान की बैठक आयोजित, हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने लिया भाग
पठानकोट
पठानकोट :-एकल भारत अभियान की भावी कार्ययोजना एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पठानकोट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के संस्थापक एवं मार्गदर्शक परम आदरणीय श्री श्याम बाबूजी गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।बैठक में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।हिमाचल प्रदेश की प्रदेश प्रमुख, महिला प्रकोष्ठ, प्रो. अनुपमा सिंह ने बताया कि बैठक में वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में संगठन की भावी योजनाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।बैठक में हिमाचल प्रदेश से श्री अजय गजटा, श्री मोहन रांटा, श्री महेंद्र शर्मा, सुश्री चांदनी, सुश्री रेनू, श्रीमती ममता शर्मा, श्री बाबू राम पराशर, श्री कपिल देव, श्री सतपाल, श्री दिनेश कुमार, श्री आयुष शर्मा एवं श्री अनिल शर्मा सहित श्रीमती शकुंतला जी, श्रीमती दिशा कुमारी जी, श्रीमती लता जी तथा प्रो. अनुपमा सिंह उपस्थित रहे।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की भावी गतिविधियों एवं योजनाओं पर चर्चा करते हुए सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और निर्धारित उद्देश्यों की दिशा में मिलकर कार्य करने पर बल दिया।
जारीकर्ता:
प्रो. अनुपमा सिंह
प्रदेश प्रमुख, महिला प्रकोष्ठ
एकल भारत अभियान, हिमाचल प्रदेश

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें