चिट्टा तस्करों पर बड़ी चोट सुनिए क्या बोलीं ASP मेहर पंवर

 शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: चिट्टा तस्करों पर कसा शिकंजा, एएसपी मेहर पंवर ने किए बड़े खुलासे

​शिमला:


नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करों पर एक और बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बाहरी राज्यों से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है तथा दो बड़े अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्कों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। यह जानकारी एएसपी (ASP) मेहर पंवर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

​पहला मामला: थाना बालूगंज क्षेत्र

​घटना: 27 सितंबर 2026 को शोगी क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान क्षितिज वर्मा (निवासी जिला कुल्लू, उम्र 26 वर्ष) के कब्जे से लगभग 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। इस संबंध में थाना बालूगंज में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

​बैकवर्ड लिंकेज व गिरफ्तारी: पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए बैकवर्ड लिंकेज खंगाले। जांच में सामने आया कि आरोपी क्षितिज वर्मा मनी माजरा, चंडीगढ़ निवासी रोहित उर्फ राहुल से चिट्टा लेकर आया था। इसके बाद बालूगंज पुलिस की एक विशेष टीम ने चंडीगढ़ में कार्रवाई करते हुए 4 अक्टूबर 2026 को मुख्य आरोपी रोहित उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया।

​दूसरा मामला: थाना चड़गांव क्षेत्र

​घटना: 27 सितंबर 2026 को गश्त के दौरान बड़ियारा क्षेत्र से अमित (निवासी चड़गांव, उम्र 30 वर्ष) के कब्जे से लगभग 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था।

​बैकवर्ड लिंकेज व गिरफ्तारी: इस मामले में भी तकनीकी और डिजिटल विश्लेषण के जरिए मुख्य स्रोत का पता लगाया गया। तवे से यह स्पष्ट हुआ कि चिट्टा मोहाली (पंजाब) के वीरेंद्र से लिया गया था तथा इसमें चड़गांव निवासी संदीप की संलिप्तता सामने आई। पुलिस टीम ने आरोपी संदीप को 30 सितंबर 2026 को बलौंगी, मोहाली (पंजाब) से गिरफ्तार किया।

​पुलिस की बदली रणनीति और आंकड़े:

​एएसपी मेहर पंवर ने बताया कि जिला शिमला पुलिस केवल बरामदे और गिरफ्तारियों तक सीमित न रहकर, हर एक नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों और उससे जुड़े हर व्यक्ति तक अपनी पहुंच बना रही है।

​वर्ष 2026 के आंकड़े: इस वर्ष अब तक पुलिस द्वारा बाहरी राज्यों से 80 मुख्य सप्लायरों की गिरफ्तारियां सुनिश्चित की जा चुकी हैं तथा 61 बड़े अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क ध्वस्त किए जा चुके हैं।

​बरामदगी: इस वर्ष अब तक 5 किलो से अधिक चिट्टा बरामद किया गया है, जो पिछले दो वर्षों की तुलना में 2 से 4 गुना अधिक है। (तुलना के लिए: वर्ष 2025 में 8 सप्लायरों तक पहुंच बनाकर 4 नेटवर्क नष्ट किए गए थे, जबकि वर्ष 2024 में 14 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 नेटवर्क तोड़े गए थे)।

​पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी इसी मजबूती के साथ जारी रहेगा ताकि नशे के इस अवैध कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त