गांधी जयंती पर NSS स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
गांधी जयंती पर NSS स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
पालमपुर, गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर GSSS पालमपुर (CBSE) के NSS स्वयंसेवकों ने नगर निगम पालमपुर के सौजन्य से पुलिस स्टेशन से न्यू बस स्टैंड पालमपुर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान NSS स्वयंसेवकों ने सड़क के आसपास के क्षेत्रों की सफाई की और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर NSS प्रभारी गोपाल कृष्ण, पंकज परमार, अरविंद कुमार, पल्लवी एवं आकांक्षा उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज चौहान ने स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले NSS स्वयंसेवकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी विशेष दिवस तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास के वातावरण को प्रतिदिन स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने स्वयंसेवकों को नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में भाग लेने तथा समाज के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश देते हुए स्वच्छ एवं सुंदर पालमपुर के निर्माण में अपना योगदान दिया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें