अमेरिकी डॉलर दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, शातिर आरोपी सूरत से गिरफ्तार

अमेरिकी डॉलर दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, शातिर आरोपी सूरत से गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अमेरिकी डॉलर सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने का लालच देकर एक व्यक्ति से करीब 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले 32 वर्षीय एक शातिर आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को अमेरिकी दूतावास और जेएलएल कंपनी के संपर्कों वाला बताकर लोगों को अपना शिकार बनाता था।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा ने जानकारी दी कि 21 सितंबर को तिलक मार्ग थाने में वसंत पंचाल नामक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसके संपर्क में एक व्यक्ति आया था जिसने अपना नाम 'चिराग पटेल' बताया था।

आरोपी ने शिकायतकर्ता को कम दर पर अमेरिकी डॉलर उपलब्ध कराने और बाद में उन्हें ऊंचे दामों पर बदलकर भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद दूतावास के किसी व्यक्ति से मिलवाने और नकदी को डॉलर में बदलने के बहाने उससे करीब 25 लाख रुपये नकद ले लिए गए।

तकनीकी सर्विलांस से खुला राज

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की। इसके आधार पर आरोपी की पहचान फेरिन हर्षदराय पटेल के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश देकर उसे गुजरात के सूरत से धर दबोचा।

बरामदगी और पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम का कुछ हिस्सा, ठगी के पैसों से खरीदा गया एक नया मोबाइल फोन और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं।

डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है और उसके खिलाफ दिल्ली, मुंबई और सूरत में ठगी व इस तरह के अन्य मामलों के छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब बाकी बची रकम की बरामदगी और इस ठगी के नेटवर्क में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड