नाचन के भौर गांव में घर के अंदर निकला जहरीला ब्लैक कोबरा, सर्प मित्र देशराज गर्ग ने किया सफल रेस्क्यू

 नाचन के भौर गांव में घर के अंदर निकला जहरीला ब्लैक कोबरा, सर्प मित्र देशराज गर्ग ने किया सफल रेस्क्यू

नाचन विधायक विनोद कुमार ने की सराहना, जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन


नाचन विधानसभा क्षेत्र के भौर गांव में नरेश कुमार के घर में जहरीला ब्लैक कोबरा सांप निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सर्प मित्र देशराज गर्ग ने मौके पर पहुंचकर सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। उनकी तत्परता और साहस से संभावित खतरे को टाल दिया गया तथा लोगों ने राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सेरीकोठी के गांव बही निवासी देशराज गर्ग वन विभाग में पशु बचाव एवं सर्प पकड़ने के कार्य से जुड़े हैं। वह क्षेत्र में जहरीले सांपों सहित अन्य जीवों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए जाने जाते हैं। भौर गांव में ब्लैक कोबरा का सफल रेस्क्यू कर उन्होंने एक बार फिर जनहित में अपनी जिम्मेदारी और साहस का परिचय दिया।

इस सराहनीय कार्य के लिए मकान मालिक नरेश कुमार सहित ग्रामीणों ने देशराज गर्ग का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते सांप का रेस्क्यू होने से एक बड़ा खतरा टल गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि देशराज गर्ग भविष्य में भी इसी तरह लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे।


विधायक विनोद कुमार ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा


अजय सूर्या मंडी : नाचन के विधायक विनोद कुमार ने भी देशराज गर्ग के इस जनहितकारी कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जहरीले सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करना जोखिम भरा कार्य है और इससे आम लोगों की जान की रक्षा होती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि देशराज गर्ग को भविष्य में रेस्क्यू के लिए किसी उपकरण, संसाधन या अन्य सहयोग की आवश्यकता होगी, तो वह हरसंभव सहायता के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे। देशराज गर्ग के इस साहसिक प्रयास की भौर गांव सहित क्षेत्र में सराहना हो रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार