विद्यार्थी ऋण योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें बैंकर्स : अपूर्व देवगन
विद्यार्थी ऋण योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें बैंकर्स : अपूर्व देवगन जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित मंडी: उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बैंकों के सहयोग को बेहद महत्वपूर्ण बताया। वह उपायुक्त कार्यालय सभागार में मंडी जिला की जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैंक अधिकारियों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग का आग्रह किया।उन्होंने बैंकर्स का आह्वान किया कि वित्तीय जागरूकता शिविरों में विद्यार्थी ऋण योजनाओं विशेषकर यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करें,ताकि गरीब वर्ग के बच्चों की इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने वित्तीय जागरूकता शिविरों में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के प्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने निर्देश दिए।उपायुक्त ने एस सी एस टी निगम के पास लंबित मामलों को बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर शीघ्र प्रोसेस करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि बैंकों ...