संदेश

मनाली लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मनाली में हुई विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपमंडल स्तरीय बैठक

चित्र
मनाली में हुई विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपमंडल स्तरीय बैठक मनाली(ब्यूरो):-   उपायुक्त ने मनाली में विभिन्न विभागों के साथ फ्लैगशिप योजनाओं पर उपमंडल स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने  उपमंडल  स्तर  पर सभी विभागों में सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशिप स्कीमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों के जनहित कार्य योजनाओं के प्रत्येक लाभार्थी तक नियत समय में पहुंचने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास,स्वास्थ्य , कल्याण विभाग, कृषि, बागवानी , ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग सहित समस्त विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उप मंडल अधिकारी रमन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मनाली के होटल में हरियाणा के व्यक्ति की मौत

चित्र
मनाली के होटल में हरियाणा के व्यक्ति की मौत मनाली:-  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनाली के एक होटल में पर्यटक ठहरा हुआ था। जब सुबह 10 बजे तक वह उठा नहीं तो, होटल कर्मचारी कमरे में गए। जब वहां पर व्यक्ति को देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा दिखा। जिसे मनाली अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित किया।  पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। वहीं, मनाली पुलिस ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अब तक की जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि इसकी मृत्यु हार्ट अटैक होने के कारण हुई है।  डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। परिजनों को तुरंत सूचित किया गया। उन्होंने कहा कि मृतक व्यक्ति की पहचान त्रिवेंद्र कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी प्लाट नंबर 45 गांव सारंगपुर धुरकरा अंबाला हरियाणा के रूप में हुई है।

कुल्लू, खेल रही 7 साल की बच्ची के गले में फंसी रस्सी हुई मौत

चित्र
खेल रही 7 साल की बच्ची के गले में फंसी रस्सी हुई मौत   कुल्लू जिला के रायसन में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यह मामला रायसन के छाटनेसी से उभर कर सामने आया है यहां कमरे में खेल रही 7 साल की बच्ची के गले में रस्सी फंस गई।   आपको बता दें कि बच्ची घर में रस्सी के साथ खेल रही थी।उसने रस्सी से एक झूला बनाया था। कुछ समय तक परिजन वहीं थे  लेकिन बाद में परिजन कार्य की वजह से कमरे से बाहर निकले।खेलते-खेलते रस्सी लडक़ी के गले में फंस गई। परिजनों ने जब उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मनाली में 313 ग्राम चरस/ कैनाविस बरामद

चित्र
मनाली में 313 ग्राम चरस/ कैनाविस बरामद मनाली :-   पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा बुद्धा चौक समीप वोल्वो बस स्टैण्ड मनाली में  गश्त/ नाकाबंदी के दौरान प्रेम ठाकुर (21 वर्ष) पुत्र श्री भुपेन्द्र पाल निवासी गांव थाच डाकघर  शिवा तहसील  थुनाग जिला मण्डी के कब्ज़ा से 313 ग्राम चरस/ कैनाविस बरामद की गई है । इस संदर्भ में प्रेम ठाकुर के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 20  मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके गिरफ्तार किया गया है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

मनाली पहुंचने से पहले ही बोलेरो हुई दुर्घटना ग्रस्त, एक की मौत, चार घायल

चित्र
मनाली पहुंचने से पहले ही बोलेरो हुई दुर्घटना ग्रस्त, एक की मौत, चार घायल  जानकारी के अनुसार हरियाणा से सात दोस्त बोलेरो से मनाली घूमने जा रहे थे। बुधवार रात करीब 1:30 बजे कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर री नामक जगह पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी फोरलेन के किनारे रखे निर्माणाधीन फुटब्रिज के लोहे के एंगल से परिचालक साइड से टकरा गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। फोरलेन से गुजर रहे लोगों ने स्थानीय पुलिस और एनएचएआई के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। घायल युवकों को एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां पर एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र बलवान सिंह निवासी गांव पवनावा तहसील डांड जिला कैथल हरियाणा के रूप में हुई है। घायलों की पहचान विजय कुमार, नरेंद्र कुमार, सौरभ कुमार और अभिनव सभी निवासी गांव एवली डाकघर एवला तहसील निगटु जिला करनाल हरियाणा के रूप में हुई है। चिकित्सकों को विजय कुमार की बाजू काटनी पड़ी। पुलिस ने हादसे में सुरक्षित बचे युवक रवि कुमार निवासी गांव एवली के बयान पर मामला दर्ज किया है। गाड़ी निशांत निवासी गांव एवली ...

ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

चित्र
ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी पुलिस गिरफ्त में  मनीकर्ण क्षेत्र के गाँव रशोल में दिनांक 7/8.01.2025 की मध्यरात्रि को एक ब्लाइंड मर्डर हुआ था। जिस पर दिनांक 08.01.2025 को पुलिस थाना मनीकर्ण में अभियोग संख्या 04/25 अन्तर्गत धारा 103, 109, 331(4), 311, 3(5) BNS पंजीकृत किया गया है। उक्त अभियोग में अन्वेषण के दौरान उच्च पुलिस अधिकारियों के कुशल नेतृत्व एवंम दिशा-निर्देशों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम के द्वारा हत्या में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। आरोपी से हत्या के वारदात को अन्जाम देने वाले इसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हर पहलू में गहन पूछताछ जारी है। आरोपी को आज दिनांक 16.01.2025 को माननीय अदालत कुल्लू में पेश किया जाकर दिनांक 18.01.2025 तक का न्यायिक हिरासत रिमान्ड हासिल किया गया है तथा कल दिनांक 17.01.2025 को माननीय अदालत में आरोपी की शिनाख्त परेड़ अमल में लाई जाएगी ।

256 ग्राम चरस/ कैनाविस बरामद

चित्र
  256 ग्राम चरस/ कैनाविस बरामद मनाली :-        पुलिस थाना बंजार की टीम ने तरगाली नाला में गश्त/ नाकाबंदी के दौरान दल बहादुर अधिकारी (47 वर्ष) पुत्र श्री भगत बहादुर अधिकारी निवासी पथरखुला जिला जुमला आँचल करनाली, नेपाल हाल रिहायश सिमसा तहसील व डाकघर मनाली के कब्ज़ा से 256 ग्राम चरस/ कैनाविस बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बंजार में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके गिरफ्तार किया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण ज़ारी है।

अटल टनल के पास गाड़ी टिप्पर से टकराई, दुर्घटना में एक सैलानी की मौत

चित्र
अटल टनल के पास गाड़ी टिप्पर से टकराई, दुर्घटना में एक सैलानी की मौत  जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी के बीच अटल टनल के पास एक गाड़ी टिप्पर से जा टकराई. इस सड़क दुर्घटना में दिल्ली के एक सैलानी की मौत हो गई. जबकि तीन सैलानी घायल हुए हैं. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और और अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है. वहीं, बाकी तीन घायलों का मनाली अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने सड़क हादसे में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है. ओवरटेक करते हुए टिप्पर को मारी टक्कर.... . डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बीती शाम के समय अटल टनल के पास भारी बर्फबारी हुई. ऐसे में गाड़ियों को वहां से निकालने का काम किया जा रहा था. इस दौरान सड़क पर जाम भी लगा हुआ था. इसी बीच दिल्ली नंबर (DL 9 CAT 9501) की एक गाड़ी लाइन को ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार में आगे निकली. वहीं, ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और जिससे गाड़ी की दूसरी लेन पर जाम में फंसे टिप्पर से जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में गाड़ी का अगला हिस्सा टिप्पर के नीचे घुस गया. इससे गाड़...

राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन राष्ट्रीय स्तरीय बैठक मनाली में हुई सम्पन्न

चित्र
राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन राष्ट्रीय स्तरीय बैठक मनाली में हुई सम्पन्न  ( कुल्लू/मनाली ) : राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन की राष्ट्रीय स्तरीय बैठक मनाली के होटल पिकाडिली में आयोजित की गई। मीटिंग की  अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ ज्योत्सना जैन ने की उन्होंने मीटिंग दौरान जीतने भी पदाधिकारी आये थे सबका धन्यवाद किया और सबको बेटियाँ फ़ाउंडेशन की प्रत्येक गतिविधि के साथ अवगत कराया गया। मीटिंग में हिमाचल प्रदेश के साथ साथ दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, उतर प्रदेश, हरियाणा , कलकता ओर मेरठ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में पूर्व मंत्री हिमाचल सरकार गोविंद सिंह ठाकुर मुख्यातिथि उपस्थित रहे उन्होंने अपने संबोधन संस्था के हरेक कार्यक्रम की जमकर तारीफ़ की और सभी पदाधिकारियों  के साथ साथ संस्था के उज्जल भविष्य की कामना की।ज़िला कुल्लू अध्यक्ष सुषमा ठाकुर और उनकी पूरी टीम ने आये हुए सभी सदस्यों का देवभूमि हिमाचल में फूल मालाओं और पारंपरिक बाध यंत्रों सहित  स्वागत किया। राष्ट्रीय स्तर की मीटिंग में एडवोकेट छविंद्र ठाकुर, भूपिंदर सिंह निदेशक स्पीड बाथ टक ...

पार्वती नदी में गाड़ी गिरी और तेज बहाव में बही,चालक लापता,तलाशी अभियान जारी

चित्र
पार्वती नदी में गाड़ी गिरी और तेज बहाव में बही,चालक लापता,तलाशी अभियान जारी   पार्वती नदी में हुआ जोरदार धमाका जब नजदीक जाकर देखा तो एक गाड़ी के पार्वती नदी में गिरने से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गत दिवस नीटू पुत्र टिकम राम निवासी गांव छिंजरा डा0 बराधा, तह0-भुंतर जिला कुल्लू के ब्यान पर अभियोग अन्तर्गत धारा 281,125(a) BNS पुलिस थाना सदर कुल्लू दर्ज किया गया है जिसने बतलाया कि यह अपने कार्य से वापिस अपने दोस्तों के साथ छमाहण सड़क से घर जा रहा था तो समय करीब 03.00 बजे दिन इसने जोर से धमाका सुना तो इसने देखा कि चील मोड़ छरोड़नाला के पास से एक गाड़ी पार्वती नदी में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा नदी में पानी ज्यादा होने के कारण गाड़ी थोड़ी सी ही दिखाई दे रही थी। उपरोक्त सूचना पर पुलिस चौकी जरी की पुलिस टीम मौका पर पहुँची तथा छानबीन करने पर पाया गया कि उपरोक्त दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जाफर अली पुत्र हसनदीन गांव व डा0 जिया तहसील भुन्तर जिला कुल्लू हि0प्र0 चला रहा था।  मौका पर उपरोक्त गाड़ी को क्रेन की सहायता से नदी से बाहर निकालने की हरसम्भव कोशिश की गई परन्तु नदी में पानी ...

मनाली में 22 साल की युवती प्रिसिलिया की संदिग्ध मौत पर हुआ बबाल

चित्र
मनाली में 22 साल की युवती प्रिसिलिया की संदिग्ध मौत पर हुआ बबाल  मनाली के खखनाल गांव की 22 वर्षीय प्रिसिलिया 7 अगस्त को घर से निकली थी| परिजनों से उसने कहा था कि वह दोस्तों के साथ जा रही है | कुछ दिन वह दो दोस्तों के साथ होटल में रही | लेकिन 10 अगस्त को उसका फोन बंद हो गया और फिर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी | पुलिस तीन दिन तक सोई रही और इस मामले में कुछ नहीं किया| बाद में बेटी की लाश मिली| प्रिसिलिया जिन दो दोस्तों के साथ थी, उन्हें अरेस्ट किया गया है| साथ ही होटल संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है | लेकिन मनाली पुलिस अपनी लापरवाही को छुपाने के लिए कई सवालों के जवाब नहीं दे रही है |अहम बात है कि होटल की सीसीटीवी फुटेज को डिलीट किया गया है और ऐसे में मामला संदिग्ध बना हुआ है| 13 अगस्त को दोपहर बाद कुल्लू पुलिस ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और एसपी कुल्लू गोकुलचंद्रन कार्तिकेयन ने केवल इतना बताया कि युवती के 2 दोस्तों को अरेस्ट किया गया है | वहीं, युवती होटल में भी रुकी थी | उन्होंने कई सवालों के जवाब नहीं दिए. उधर, अब तक युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है |श...

हत्या के आरोपी को मनाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

चित्र
  हत्या के आरोपी को मनाली पुलिस ने किया गिरफ्तार  पुलिस थाना मनाली में दिनांक 01.08.2024 को पंजीकृत हत्या के प्रकरण में संलिप्त दो आरोपियों क्रमश: राजीव कुमार (32 वर्ष) पुत्र श्री अमर सिंह निवासी बजाथल डाकघर व तहसील नेरवा ज़िला शिमला तथा बीरबल (32 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह निवासी रोलिंग डाकघर तहसील पधर ज़िला मण्डी को स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर आज दिनांक 02.08.2024 को मनाली में प्रक्रिया अनुसार गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है तथा अपराध को अंजाम देने में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए भरसक प्रयास जारी है।

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ आने के कारण भाजपा के नेता व कार्यकर्ता बचाव कार्य में जुटे : डाॅ0 राजीव बिन्दल

चित्र
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गत दो दिनों में बादल फटने के कारण आई आपदा की घटनाएं अत्यंत दुखदाई है। कल प्रातः 8 बजे से ही भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में लग गए थे। मण्डी जिला के पद्धर इलाके के राजपुरा गांव में बादल फटने के कारण आवागमन बाधित हो गया। भाजपा के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर तुरंत ही पैदल चलकर अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और लगातार वहीं पर रहते हुए राहत कार्यों में लगे रहे। यहां पर अभी तक 2 शव बरामद हो चुके हैं, शेष 8 लोगों के लिए राहत कार्य जारी है।  पूर्व मंत्री गोविन्द ठाकुर अपनी टीम के साथ मनाली से लेकर कुल्लू, भूंतर, मनिकर्ण और मलाणा तक पहुंचे। उनके साथ बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी भी मौजूद रहे। राहत और बचाव कार्यों में प्रशासन के साथ वार्ता करते हुए मलाणा के विद्युत प्रोजेक्ट में फंसे हुए 4 कर्मियों से सम्पर्क साधा और उनके बारे में प्रशासन, प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार सभी को सूचित किया और मलाणा में लोगों से मिले। अभी भी सब लोग क्षेत्र में ही मौजूद ह...

बादल फटने से तेरंग में दो लोगों की मृत्यु, 8 लोग लापता और एक गंभीर रूप से घायल

चित्र
राजवन (तेरंग) में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमों द्वारा चलाया जा रहा है खोज और बचाव अभियान : डॉ मदन कुमार बादल फटने से तेरंग में दो लोगों की मृत्यु, 8 लोग लापता और एक गंभीर रूप से घायल  उपायुक्त अपूर्व देवगन मौके पर मौजूद रहकर कर रहे हैं खोज और बचाव कार्यों की अगुवाई  मंडी : एडीएम मंडी डॉ मदन कुमार ने बताया कि मंडी जिला के तेरंग में  एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की संयुक्त टीमों द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया हुआ है। मौके पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन मौजूद हैं। उनकी देखरेख में खोज और बचाव का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेरंग में बुधवार को मध्य रात्रि बादल फटने से दो लोगों की मृत्यु हो गई है, 8 लोग लापता हैं और एक गंभीर रूप से घायल है। आपदा की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों को मौके पर बचाव के लिए रवाना कर दिया था। डॉक्टरों का दल भी वहां पहुंच गया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। उन्हांने बताया कि प्रारम्भिक सूचना के अनुसार बादल फटने से तीन घर पानी में बह गए थे, जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि यह मंडी जिला क...

मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए हुआ बंद, सरेही नाले ने फिर रौद्र रूप धारण किया

चित्र
मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए हुआ बंद, सरेही नाले ने फिर रौद्र रूप धारण किया  एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने पुष्टि की है कि नाले के पानी के बढ़ने से मनाली-लेह मार्ग फिलहाल बंद है।‌ आपको बता दें कि हाल ही में बादल फटने की घटना के कारण गांव के 3 मकान बह गए और 5 मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है।

मनाली सुबह निजी बस नदी में गिरी, 12 लोग हुए घायल

चित्र
मनाली सुबह निजी बस नदी में गिरी, 12 लोग हुए घायल मनाली के नजदीक निजी बस पलटी, अब तक 12 लोगों के घायल  होने की सूचना। मनाली के बाहनू पुल के पास पलटी नदी में गिरी | बस मनाली से पठानकोट जा रही थी हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।हादसे  के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में घायल हुए छह का सिविल अस्पताल मनाली और दो का हरिहर अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि चार लोगों को मामूली चोटे आई हैं जो मौके से ही अपने घर चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मनाली लेह मार्ग पर पलचान में फटा बादल,वाहन अटल टनल से मनाली भेजे जा रहे

चित्र
मनाली लेह मार्ग पर पलचान में फटा बादल,वाहन अटल टनल से मनाली भेजे जा रहे मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) धुंधी से पलचान तक बादल फटने के कारण सभी प्रकार के वाहनों के लिए बन्द है। इस कारण, सभी वाहनों को अटल टनल से वाया रोहतांग द्वारा मनाली भेजा जा रहा है। कृपया वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।   सुरक्षा निर्देश: सावधानी से गाड़ी चलाएं और रास्ते में संभावित खतरों से अवगत रहें। आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और यातायात अपडेट के लिए हमारे संपर्क में रहें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: जिला आपदा नियंत्रण कक्ष: 9459461355, कंट्रोल रूम: 8988092298

श्रीखंड यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु की हुई मौत,पैर फिसलने से करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा

चित्र
श्रीखंड यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु की हुई मौत,पैर फिसलने से करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा  श्रद्धालु अपने पीछे 5 साल की बेटी, गर्भवती पत्नी, माता-पिता और बहन को छोड़ गया। आपको बता दें कि सिद्धार्थ श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान लंगर की सामग्री सेवा के लिए ले जा रहा था। जब बराहटी नाला के समीप पहुंचा तो अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।   सिद्धार्थ को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर सिंहगाड़ बेस कैंप तक पहुंचाया गया। इसके बाद पहले उसे निरमंड अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रामपुर के खनेरी अस्पताल भेज गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते उसे आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। 

मनाली, कुल्लू में 1 फरवरी दोपहर से 2 फरवरी तक तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे सरकारी व निजी संस्थान

चित्र
मनाली और कुल्लू में 1 फरवरी दोपहर से 2 फरवरी तक तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे सरकारी व निजी संस्थान  एसडीएम मनाली और कुल्लू द्वारा जारी कार्यालय आदेशों के अनुसार, सभी शैक्षणिक संस्थान। संस्थान (सरकारी एवं निजी)/स्कूल/आईटीआई/व्यावसायिक। उप मंडल के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत प्रशिक्षण केंद्र/आंगनवाड़ी। कुल्लू, मनाली दिनांक 1 फरवरी (दोपहर 12 बजे से) और 2 फरवरी को तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह रहे विंटर कार्निवाल मनाली के दूसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि,सांकृतिक कार्यक्रम का भी लुत्फ़ उठाया

चित्र
मंत्री अनिरुद्ध सिंह रहे  विंटर कार्निवाल मनाली के दूसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि,सांकृतिक कार्यक्रम का भी लुत्फ़ उठाया  कुल्लू : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राष्ट्रीय स्तर के विंटर कार्निवाल मनाली के दूसरी सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शरीक हुए I उन्होंने  कुल्लू की समृद्ध संस्कृति तथा लोक परंपरा के महत्व के बारे में कहा कि यह उत्सव  यहाँ की संस्कृति विरासत के बारे में दुनिया भर में जानकारी  पहुंचाने तथा यहाँ पर्यटन के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है I  आयोजन समिति द्वारा उनका पारंपरिक स्वागत व् अभिनन्दन किया गया I उन्होंने सांस्कृतिक संध्या  सांकृतिक कार्यक्रम का भी लुत्फ़ उठाया I   इस अवसर पर स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़, जिला परिषद् अध्यक्ष पंकज परमार सहित विभिन्न गणमान्य जन उपस्थित  थे I  

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: