पार्वती नदी में गाड़ी गिरी और तेज बहाव में बही,चालक लापता,तलाशी अभियान जारी

पार्वती नदी में गाड़ी गिरी और तेज बहाव में बही,चालक लापता,तलाशी अभियान जारी 


पार्वती नदी में हुआ जोरदार धमाका जब नजदीक जाकर देखा तो एक गाड़ी के पार्वती नदी में गिरने से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

गत दिवस नीटू पुत्र टिकम राम निवासी गांव छिंजरा डा0 बराधा, तह0-भुंतर जिला कुल्लू के ब्यान पर अभियोग अन्तर्गत धारा 281,125(a) BNS पुलिस थाना सदर कुल्लू दर्ज किया गया है जिसने बतलाया कि यह अपने कार्य से वापिस अपने दोस्तों के साथ छमाहण सड़क से घर जा रहा था तो समय करीब 03.00 बजे दिन इसने जोर से धमाका सुना तो इसने देखा कि चील मोड़ छरोड़नाला के पास से एक गाड़ी पार्वती नदी में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा नदी में पानी ज्यादा होने के कारण गाड़ी थोड़ी सी ही दिखाई दे रही थी। उपरोक्त सूचना पर पुलिस चौकी जरी की पुलिस टीम मौका पर पहुँची तथा छानबीन करने पर पाया गया कि उपरोक्त दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जाफर अली पुत्र हसनदीन गांव व डा0 जिया तहसील भुन्तर जिला कुल्लू हि0प्र0 चला रहा था। 

मौका पर उपरोक्त गाड़ी को क्रेन की सहायता से नदी से बाहर निकालने की हरसम्भव कोशिश की गई परन्तु नदी में पानी का अत्यधिक बहाव होने के कारण गाड़ी नदी में बह गई है। अन्धेरा होने की स्थिति में गाड़ी व चालक को तलाश न किया जा सका है, जो कल प्रातः तलाशी अभियान किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त