सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की होगी नियमित तौर पर निशुल्क जांच : डीसी

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की होगी नियमित तौर पर निशुल्क जांच : डीसी

सफाई कर्मचारी तथा उनके आश्रितों की समस्याओं का होगा त्वरित निदान

बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर व्यवस्था करने के दिए निर्देश




धर्मशाला : सफाई कर्मचारियों तथा श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए वर्ष में दो बार मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे तथा निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे। बुधवार को धर्मशाला के रेन बसेरा में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से नगर निगम के सफाई कमचारियों के आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं तथा स्वच्छ अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान तत्परता के साथ, कठिन दौर में भी समाज सेवा के भाव के साथ सराहनीय सेवाएं दीं तथा प्रत्येक विभाग विशेषकर नगर निकायों को सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भी सफाई कर्मचारियों को लाभांवित किया जाएगा ताकि सफाई कर्मचारी अपनी सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति को सुदृड़ कर सकें। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निदान के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही स्वरोजगार के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों का छह महीने में कम से कम एक बार मेडिकल चेक अप करवाने, सभी सफाई कर्मचारियों के आईडी कार्ड बनाने जिसमें ब्लड ग्रुप पीएफ नंबर इत्यादि अंकित होना चाहिए, मौसम के अनुसार सफाई कर्मचारियों को यूनिफार्म, रेन कोट  इत्यादि उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा गया है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी ताकि उनके बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके।  
इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा नगर निगम के कमीशनर जफर इकबाल ने सफाई कर्मचारियों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी तथा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए उचित कदम उठाने का भरोस भी दिलाया।  इस अवसर पर धर्मशाला नगर निगम की महापौर नीनू शर्मा ने भी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं तथा मौके पर ही निपटारा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर ज्वाइंट कमीशन नगर निगम डा अंजली गर्ग, बीएमओ विक्रम कटोच सहित वेस्ट वारियर्स संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार