चम्बा-चंडीगढ़ रूट पर जा रही एचआरटीसी चम्बा डिपो की बस हादसे का शिकार हो गई

चम्बा-चंडीगढ़ रूट पर जा रही एचआरटीसी चम्बा डिपो की बस हादसे का शिकार हो गई


 (चंबा जितेन्द्र खन्ना) यह घटना तब हुई जब बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर के कारण बस में सवार यात्रियों के बीच चीखोपुकार मच गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार 24 यात्रियों काे लेकर ये बस चम्बा से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही बस पठानकोट के चक्की के पास पहुंची तो अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे के दौरान बस में यात्री डर के मारे चिल्लाने लगे। घटना के समय कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, लेकिन किसी की स्थिति गंभीर नहीं थी।

वहीं हादसे की सूचना जैसे ही चम्बा डिपो को मिली तो पठानकोट डिपो से दूसरी बस की व्यवस्था की गई और इससे यात्रियों को उसमें बिठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी चम्बा डिपो की बस हादसे का शिकार हुई है लेकिन हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी