प्रथम सितम्बर से 30 सितम्बर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय पोषण माह

प्रथम सितम्बर से 30 सितम्बर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय पोषण माह




ज़िला सोलन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रथम सितम्बर से 30 सितम्बर, 2024 तक राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी कार्यवाहक ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सोलन कविता गौतम ने आज यहां दी। कविता गौतम कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान ज़िला सोलन की प्रत्येक आंगनवाड़ी, खण्ड व ज़िला स्तर पर अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवधि में एनीमिया, विकास निगरानी, पूरक पोषाहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण तथा अन्य सामान्य संवेदीकरण गतिविधियां शुरू की जाएंगी। कविता गौतम ने कहा कि मिशन सक्षम आंगनवाड़ी तथा मिशन पोषण 2.0 के तहत सुपोषित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन महत्वपूर्ण है।
उन्होंने सभी से राष्ट्रीय पोषण माह को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम