हॉकी स्पोर्ट्स छात्रावास सुंदरनगर ने जीती पड्डल मैदान में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता

 हॉकी स्पोर्ट्स छात्रावास सुंदरनगर ने जीती पड्डल मैदान में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर किया गया था हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन


विजेता टीमों को एडीसी मंडी रोहित राठौर ने किया सम्मानित

मंडी राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा पड्डल मैदान में आयोजित पुरूषों की हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी स्पोर्ट्स छात्रावास सुंदरनगर ने पड्डल सेंटर हराकर विजेता बनी। महिलाओं की हॉकी प्रतियोगिता में पड्डल मंडी केन्द्र ने गर्ल्स स्कूल मंडी को हराकर विजेता बनी।  

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में चार टीमों बॉयज स्कूल मंडी, वीजीसी मंडी, पड्डल सेंटर और हॉकी स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर की चार टीमों ने भाग लिया। जबकि महिलाओं ने गर्ल्स स्कूल मंडी और पड्डल सेंटर मंडी टीमों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी।

विजेता टीमों को एडीसी मंडी ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूकता, खेलों के सामयिक महत्व के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न करने का संदेश दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से खेल व फीटनैस संबंधित गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया ताकि एक फीट व समावेशी समाज का निर्माण हो सके।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी दीप्ति वैद्य ने किया। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उन्होंने खिलाड़ियों से मेजर ध्यान चंद के भावों को सांझा करके खेलों के महत्व को उजागर किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न विकास खंडों में वॉलीबॉल व स्वदेशी खेलों का भी आयोजन किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर