मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक , पालमपुर को दी बड़ी सौगात

सरकार ने हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर स्थापित करने का भी संकल्प लिया है। विश्व भर में हिमाचल प्रदेश अपनी पहचान पर्यटन राज्य के तौर पर स्थापित करने के लिए काम कर रहा है।




राज्य में लाखों लोगों की रोजी-रोटी पर्यटन कारोबार के साथ जुड़ी हुई है। ऐसे में जहां पर्यटक संभावनाओं को तलाश कर न सिर्फ राज्य की आर्थिक स्थिति बढ़ाना सरकार का उद्देश्य है, बल्कि लोगों को रोजगार दिलाना भी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के मानसून सत्र के बीच वक्त निकाल कर पर्यटन विभाग के साथ अहम बैठक की।

पर्यटन विभाग की इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हेलीपोर्ट्स और होटलों के साथ पर्यटन की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि नागर विमानन महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी हेलीपोर्ट्स का निर्माण किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में हेलीकॉप्टर बनने से यहां न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इमरजेंसी के वक्त भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटन विभाग को जिला कांगड़ा के पालमपुर में कम से कम पांच हजार लोगों की क्षमता वाले सम्मेलन कक्ष यानी कॉन्फ्रेंस हॉल बनाने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बड़े आयोजनों के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत रहती है।

इस तरह के निर्माण कार्यां से राज्य में पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार कार्यों की भी समीक्षा की।  हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने में पर्यटन क्षेत्र भी अहम भूमिका निभा रहा है। पर्यटन का क्षेत्र प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों परिवारों को आजीविका का मौका देगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम