हिम समाचार ऐप के प्रति उत्साह दिखा रहे हैं मंडी के युवा

 हिम समाचार ऐप के प्रति उत्साह दिखा रहे हैं मंडी के युवा

ऐप पर प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए जन कल्याण के निर्णयों की मिलती है पूरी जानकारी  


मंडी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए जन कल्याण के निर्णयों और घोषणाओं की जानकारी देने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा हिम समाचार ऐप संचालित की जा रही है। इस ऐप को अपने मोबाईल में लोड करने के लिए युवाओं सहित सभी लोग काफी उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में अपने मोबाईल में इसे लोड भी कर रहे हैं।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश को प्रगति के मार्ग पर ले जाने वाले सभी निर्णयों और अन्य घोषणाओं को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग संकलित करके रोजाना बुलेटिन तैयार करता है और इसे फेसबुक, यूट्यूब और हिम समाचार ऐप के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाता है।

इस बुलेटिन में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अपनाकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफल लोगों के बारे में भी बताया जाता है ताकि उनकी सफलता को देखकर अन्य लोग भी इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि हिम समाचार ऐप पर पुराने सभी संस्करण भी उपलब्ध होते हैं। उन्होंने बताया कि जिला में विभाग द्वारा इस ऐप को मोबाइल पर उपलब्ध करवाने के लिए लोगों को जागरूक व प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति गुगल प्ले स्टोर से यह ऐप डाउनलोड कर सकता है अथवा विभाग द्वारा विकसित क्यूआर कोड को स्कैन करके इसे आसानी से मोबाइल में इंस्टॉल किया जा सकता है। इसके लिए लिंक व क्यूआर कोड विभाग के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।

उन्होंने सभी जिलावासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस मोबाइल ऐप को डाउनलोड करें और प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास कार्यक्रम एवं अन्य निर्णयों के बारे में स्वयं व आस-पास के लोगों को हमेशा अपडेट रखें, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इनका लाभ पहुंचाया

 जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त