जोनल हॉस्पिटल मंडी में पर्ची बनाने के लिए लंबी लाइनों में लगने से मिलने जा रहा है छुटकारा

जोनल हॉस्पिटल मंडी में पर्ची बनाने के लिए लंबी लाइनों में लगने से मिलने जा रहा है  छुटकारा

ट्रायल आधार पर नई व्यवस्था शुरू

मोबाइल में आभा ऐप से क्यूआर कोड स्कैन करने पर झट से बन जाएगी पर्ची




मंडी :
जोनल हॉस्पिटल मंडी में पर्ची बनाने के लिए लंबी लाइनों में लगने से छुटकारा मिलने वाला है। अब पर्ची काउंटर में पहुंच कर झट से पर्ची बनाई जा सकेगी। इसके लिए मोबाईल फोन पर आभा एप लोड करके पेशेंट का अकाउंट खोलना होगा। पर्ची काउंटर पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके एक घंटे के लिए टोकन नम्बर जनरेट होगा। पर्ची काउंटर पर केवल टोकन नम्बर, पिता का नाम और जिस विभाग में दिखाना है, यह बताने के साथ ही पर्ची बन जाएगी। इससे समय की बचत होगी और पर्ची झट से बन जाएगी। क्यूआर कोड को भविष्य में पर्ची बनाने के लिए मोबाइल की गैलरी में भी रखा जा सकेगा। जब भी पर्ची बनानी है आभा ऐप में क्यूआर कोड स्कैन किया, टोकन नम्बर लिया और पर्ची काउंटर पर थोड़ी सी जानकारी दी और पर्ची बना ली।  

मेडिकल सुपरिटेंडेंट डी.एस. वर्मा ने बताया कि उपायुक्त मंडी ने पर्ची बनाने के लिए घंटों लाइन में लगने वाली समस्या को दूर करने के निर्देश दिए थे। उनकी अनुपालना करते हुए ट्रायल आधार पर यह व्यवस्था की गई है। अगर यह व्यवस्था पूरी तरह सफल रही तो पर्ची काउंटर पर पर्चियां बहुत जल्दी बनना शुरू हो जाएंगी। अभी तक  पर्ची बनाने के लिए मरीज का नाम, उम्र, लिंग, मोबाईल नम्बर, पता, जिस विभाग में दिखाना है उसकी सारी जानकारी देनी होती है। इसे भरने में काफी समय लग जाता था। नई व्यवस्था में अगर कोई क्यूआर कोड को स्कैन करके पर्ची बनाने आता है तो केवल टोकन नम्बर, पिता का नाम और जिस विभाग में दिखाना है बताने पर पर्ची तुरंत बन जाएगी। इसके लिए सभी पर्ची काउंटरों पर क्यूआर कोड चिपका दिए गए हैं। उन्होंने पर्ची बनाने के लिए आने वाले मरीजों व तीमारदारों से इस सुविधा का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था को अपनाने के साथ पुराने तरीके से बन रही पर्चियों  की व्यवस्था भी जारी रहेगी।   
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जोनल अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लगने वाली लंबी लाइनों का मामला उनके ध्यान में था। उन्होंने प्रशासन को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए थे ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को राहत मिल सके। उन्होंने उम्मीद जताई क्यूआर कोड को स्कैन करने से पर्ची बनाने पर व्यवस्था में सुधार आएगा। उन्होंने बताया आगे ऐसी व्यवस्था किए जाने पर विचार किया जा रहा है कि अस्पताल आने वाले मरीज की घर पर ही पर्ची बन जाए। उन्होंने बताया कि छुट्टी से अगले दिन अस्पताल आने वाले लोगों की ज्यादा संख्या को देखते हुए अस्पताल की पिछली तरफ कोबिड के दौरान बनाए गए काउंटर में 9ः30 बजे लेकर 1ः30 बजे तक में पर्चीयां बनाई जा रही हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी