35 वर्ष के सेवाकाल उपरांत डॉ नीना शर्मा सेवानिवृत

35 वर्ष के सेवाकाल उपरांत डॉ नीना शर्मा  सेवानिवृत




( पालमपुर : केवल कृष्ण )

 पालमपुर : शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज 31 अगस्त को संस्थान के जूलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ नीना शर्मा लगभग 35 वर्ष तक सेवाएं देने के उपरांत आज सेवानिवृत हो गई। इस अवसर पर संस्थान के सभागार में आयोजित एक समारोह के तहत सेवानिवृत प्रोफेसर को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्टाफ सचिव डॉ अजय ठाकुर ने सर्वप्रथम डॉ नीना शर्मा का जीवन वृत्त प्रस्तुत करते हुए उनकी शैक्षणिक और अन्य उपलब्धियों को विस्तार दिया। इसके उपरांत डॉ संजय गुप्ता, डॉ सुरेश शर्मा, डॉ अनीता सरोच, डॉ अनुराधा ,डॉ बोविद्र , कार्यालय अधीक्षक मंगल सेन ने संक्षिप्त वक्तव्यों से डॉ नीना शर्मा से संबंधित अपने अनुभवों को बांटा। प्राचार्य डॉ महेंद्रपाल ने भी डॉ नीना की योग्यताओं की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके प्रयासों से एमएससी जियोलॉजी की कक्षाएं प्रारम्भ करवाना कालेज के लिए गौरवान्वित उपलब्धि है। संगीत विभाग के डॉ अमरजीत शर्मा ने सुमधुर गीत गायन किया जबकि डॉ आशु फुल्ल ने स्वरचित कविता पाठ किया और गीत गायन किया। समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा डॉ नीना को सेवानिवृत्ति के उपरांत नई पारी की सफलतम शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गई।इसके उपरांत  डॉ नीना ने अपने शैक्षणिक जीवन के पलों को स्मरण किया और पारिवारिक सदस्यों तथा समस्त सहयोगियों का सफलतम पारी के लिए तहेदिल से धन्यवाद किया । शैक्षणिक जीवन यात्रा को यादगार बनाने हेतु डॉ नीना शर्मा को संस्थान की ओर से शाल और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर कॉलेज के समस्त कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग