5 तारीख से पूरे देश में भाजपा चलाएगी सदस्यता अभियान- त्रिलोक कपूर।

 5 तारीख से पूरे देश में भाजपा चलाएगी सदस्यता अभियान- त्रिलोक कपूर।


उक्त जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पालमपुर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा द्वारा आयोजित सदस्यता कार्यशाला बैठक को संबोधित करते हुए दी।

            इस बैठक में प्रदेश सचिव, कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के सदस्यता प्रभारी सुमित शर्मा मुख्य अतिथि, कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक राजपाल, जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, सदस्यता अभियान बैजनाथ के संयोजक राजेश राणु, भी विशेष रूप से मौजूद रहे। 

           बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने बताया कि 2 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सबसे पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे, उसके बाद 3 तारीख को प्रदेश में , 4 तारीख से हर जिले में और 5 तारीख को हर मंडल में सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग करके पूरे प्रदेश को सदस्यता अभियान से जोड़कर पार्टी हिमाचल में 16 लाख से ज्यादा लोगों को पार्टी सदस्य बनाएगी।

           कपूर ने कहा कि पालमपुर भाजपा ने पहले भी जो काम पार्टी ने सौंपा उसे पूरी ईमानदारी के साथ निश्चित समय अवधि में पूरा किया है अब भी पार्टी ने पालमपुर भाजपा को 25 हजार सदस्य बनाने का जो टारगेट दिया है पालमपुर मंडल पूरा करेगा।

            बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सुमित शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता करने से जुड़े 5 तरीकों की जानकारी देते हुए सदस्यता अभियान को किस तरह से चलाया जाए इसकी पूरी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि प्रभारी होने के नाते मैं समय समय पर पालमपुर आता रहूंगा।

             संसदीय संगठन मंत्री राज्यपाल ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि संगठनात्मक जिला पालमपुर में पालमपुर मंडल ने लोकसभा चुनाव में बहुत बड़ी लीड दिलवाकर भाजपा प्रत्यासी को जिताया है और आशा है कि भविष्य में भी पालमपुर भाजपा ऐसा ही प्रदर्शन करेगी।

             बैठक में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने सदस्यता अभियान के लिए पार्टी द्वारा जारी किए गए नंबर 8800002024 की लॉन्चिग की ओर मंडल अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए 6 सदस्यीय टोली की घोषणा की

              इस मौके पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश दत शर्मा , जिला महामंत्री अभिमन्यु भट्ट, मंडल महामंत्री डॉक्टर राजकमल, अमरजीत राणा, अध्यक्ष अशोक राणा, रंजना भट्ट, कैप्टन बद्री प्रसाद, ललित कपूर, अमिता राणा, मोनिका शर्मा, राकेश भट्ट, गोपेश शर्मा, पवन सुत, सुदर्शन जामवाल, कैप्टन जयवीर चौधरी सभी जॉन प्रभारी, ग्राम केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, बूथ पालक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग