जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए पौधारोपण से बेहतर कुछ नहीं : एसडीएम

जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए पौधारोपण से बेहतर कुछ नहीं : एसडीएम




पधर : बाल विकास परियोजना द्रंग के सौजन्य से "एक बूटा मां के नाम" अभियान के तहत उपमंडल पधर में एसडीएम पधर द्वारा आंवला के पौधे का पौधा रोपित कर "एक बूटा मां के नाम" अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अभियान के तहत एसडीएम पधर ने कहा कि "एक बूटा मां के नाम" अभियान सरकार द्वारा हमारे पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए बहुत अच्छी पहल है क्योंकि आज के समय में जलवायु परिवर्तन  एक गंभीर समस्या बनकर सामने आया है। इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी बन जाती है कि हम पर्यावरण का संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाव के लिए पौधारोपण से बेहतर और कोई सरल तरीका नहीं है क्योंकि पौधारोपण से जलवायु परिवर्तन को हम नियंत्रित कर सकते हैं और ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले प्रभाव को कम किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि "एक बूटा मां के नाम अभियान को पंचायत स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा और लोगों को पौधारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा व उन्हें पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा । 

इस अभियान पर जानकारी देते हुए बाल विकास अधिकारी जितेंद्र सैनी ने बताया कि यह अभियान "एक बूटा मां के नाम" के तहत बाल विकास खंड द्रंग की सभी आंगनवाड़ी केंद्रो में सहायकों और कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अभियान के तहत पर्यावरण को हरा-भरा व संजोए रखने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि बाल विकास परियोजना द्रंग की ओर से इस बार राष्ट्रीय पोषण माह में विशेष रूप से अभियान चलाया जाएगा जिसमें हर घर द्वार कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा  0 से 6 साल तक के सभी बच्चों का नापतोल किया जाएगा , लोहे की कढ़ाई में पारंपरिक व्यंजनों का बनाना व उनके लाभ के प्रति जागरूक किया जाएगा, अम्मा की रसोई जिसमें मोटे अनाज जैसे कोदरा,बाजरा, इत्यादि की रेसिपी बनाकर और पोषण के पांच सूत्रीय कार्यक्रम जिसमें डायरिया प्रबंधन के बारे में, 1000 सुनहरे दिन, पौष्टिक आहार ,स्वच्छता एवं साफ सफाई, एनीमिया की रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी

स्कूल शिक्षिका से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने वाला प्रबंधक गिरफ्तार