ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर करें फोक्स : डीसी

ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर करें फोक्स : डीसी

एनएचएम के तहत चल रहे कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन हो सुनिश्चित  

धर्मशाला में जिला स्तरीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की बैठक आयोजित  



धर्मशाला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कांगड़ा जिला में वर्ष 2023-24 में 55 करोड़ 91 लाख व्यय किए गए हैं ताकि रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के सभागार में जिला स्तरीय  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि चालू वित वर्ष में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 52 करोड़ 47 लाख व्यय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि ग्रामीण स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष फोक्स किया जाए ताकि ग्रामीणों को उपचार के लिए शहरों की तरफ नहीं जाना पड़े। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर गठित जन आरोग्य समितियों की बैठकें नियमित तौर पर आयोजित करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और भी सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए आईसीडीएस के साथ समन्वय स्थापित करने निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध करवाई जाएं ताकि रोगियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो।
 शिक्षण संस्थानों को तंबाकु मुक्त करने के लिए उठाएं कदम
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा में बच्चों को एचआईवी, तंबाकु निषेध तथा नशे दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें तथा सभी शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकु मुक्त कैंपस घोषित करवाएं इसमें स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की मदद भी लें ताकि युवा पीढ़ी को जागरूक किया जा सके। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला उत्कृष्ट संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है क्षेत्रीय अस्पताल को इको फ्रंेडली तथा कायाकल्प में जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। उपायुक्त डा हेमराज बेरवा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल की टीम रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में एपीएल, बीपीएल के लिए फ्री डायलेसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है इसी तरह से अल्ट्रासाउंड तथा एक्सरे टेस्ट भी की सुविधा उपलब्ध है ताकि रोगियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े।
निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों की करें मदद
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि टीबी मुक्त अभियान में सभी नागरिक, स्वैच्छिक संस्थाएं निक्षय मित्र बनकर अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षय रोग योजना के तहत टीबी मरीजों की जेब का खर्चा कम करने के लिए उन्हें निःशुल्क सीटी स्कैन, एमआरआई की सुविधा दी जा रही है ताकि टीबी मुक्त कांगड़ा जिला के संकल्प को पूरा किया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

बागनी में पौधारोपण एवं निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम आयोजित