राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

 ऐतिहासिक चौगान में गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।




( चम्बा : जितेन्द्र खन्ना )

चम्बा : प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए किया। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने मुख्य अतिथि को शॉल व टोपी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। पहला मुकाबला सरोल और बॉयज स्कूल के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बॉयज स्कूल की टीम 2-1 से विजेता रही। दूसरे मुकाबले में गर्ल्स स्कूल और सिढ़कुंड के बीच हुआ। यह मुकाबला 1-1 पर बराबर रहा। पेनल्टी स्ट्रोक में 2-1 से गर्ल्स स्कूल ने बाज़ी मारी। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में काफी महत्त्व है। खेल खेलने से हम शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। खेल कोई भी है सब का अपना विशेष महत्व है। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद से व्यक्ति शारीरिक तौर पर स्वस्थ होने के साथ-साथ उसमें अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को और अधिक निखारने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उपायुक्त कार्यालय से नाजर प्रवीण मैहता सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान