कार्यालयों का भार कम करने के लिए कुछ विभागों को शिफ्ट करने पर विचार : सीएम सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राजधानी शिमला में कार्यालयों का भार कम करने के लिए कुछ विभागों को शिफ्ट करने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कई कार्यालय खाली पड़े हैं।



उन्होंने कहा कि करुणामूलक के आधार पर भी आवासों का आवंटन किया जाता है। उन्होंने कहा कि 47 मकान खराब स्थिति के कारण खाली पड़े हैं। इस पर संजय रतन ने पूछा कि अपने मकान होने के बाद भी सरकारी आवासों में रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सरकार क्या कार्रवाई कर रही है। आवास पद के नाम से आरक्षित होना चाहिए। संजय रतन ने यह भी कहा कि पुलिस महानिदेशक के पास भी मकान नहीं है। 

गुरुवार को प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य संजय रतन के प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राजधानी शिमला में सरकारी आवास बनाने के लिए अभी जमीन उपलब्ध नहीं है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गौरव बिष्ट, आनंद बोध और विपिन काला के देहांत पर शोक व्यक्त किया। सुक्खू ने कहा कि इन तीनों पत्रकारों ने निर्भीकता से पत्रकारिता की। उन्होंने कहा कि इन तीनों का पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने तीनों पत्रकारों के देहांत पर सदन में शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में