जिला न्यायपालिका का राष्ट्रीय सम्मेलन आज, शामिल होंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटनकरेंगे। यह कॉन्फ्रेंस सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में आयोजित हो रही है।



चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों में छह सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जिला न्यायपालिका से संबंधित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं, 1 सितंबर को इसके समापन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्म सुप्रीम कोर्ट के ध्वज और प्रतीक चिन्ह का अनावरण भी करेंगी।

इस अवसर पर पीएम मोदी सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट और सिक्के जारी करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के जिला न्यायपालिका पर राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन पर केंद्रीय कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल होंगे। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के जज, अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चीफ भी उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग