समय के सही प्रबंधन पर ध्यान दें युवा : उपायुक्त

समय के सही प्रबंधन पर ध्यान दें युवा : उपायुक्त


बोले...सही दिशा में जी तोड़ मेहनत सफलता की कुंजी



ऊना : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवा समय के सही प्रबंधन पर ध्यान दें। पढ़ाई के लिए उपयुक्त टाइम टेबल बनाएं और उसका पूरे मन से अनुसरण करें। उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को डिग्री कॉलेज ऊना में सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग सत्र में युवाओं को यह संदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की तैयारी में पढ़ाई के साथ-साथ उपयुक्त आहार और आराम भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य केंद्रित होकर तैयारी करने की सलाह दी और कहा कि सफलता और असफलता जीवन के हिस्से हैं। असफलता से घबराने के बजाय उसे एक सीख के रूप में लेना चाहिए और अपनी कमियों पर काम करना चाहिए। सही दिशा में जी तोड़ मेहनत सफलता की कुंजी है।
सत्र के दौरान, उपायुक्त ने युवाओं से अपने जीवन के अनुभव साझा किए और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने जिला प्रशासन के सामर्थ्य कार्यक्रम की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन सामर्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और महिलाओं के कल्याण और उत्थान के लिए ठोस कदम उठा रहा है। इसके तहत युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक अभिरुचि में बढ़ोतरी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी में मदद की जा रही है। वहीं इसमें गरीब परिवारों की बच्चियों की उच्च शिक्षा का खर्चा उठाने का भी प्रावधान है, जिसमें 2 लाख तक की सहायता दी जा रही है। इसके पहले चरण में प्रशासन ने जिले की 25 पात्र बच्चियों की उच्च शिक्षा का जिम्मा लिया है, और दूसरे चरण में इसका दायरा बढ़ाने की योजना है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने युवाओं की करियर तथा तैयारी संबंधी विविध जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. मीता शर्मा सीपीओ संजय सांख्यान, कॉलेज प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में कॉलेज विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित