क्षेत्रीय अस्पताल में लगेंगे ओपटिक्ल फाइबर तकनीक से निर्मित सीसीटीवी कैमरे

क्षेत्रीय अस्पताल में लगेंगे ओपटिक्ल फाइबर तकनीक से निर्मित सीसीटीवी कैमरे

रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया निर्णय



धर्मशाला : क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से वितीय वर्ष 2023-24 में विविध स्वास्थ्य सेवाओं पर लगभग एक करोड़ 56 रुपये खर्च हुए हैं। यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के सभागार में रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी के वार्षिक कार्यों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों की बेहतर सुरक्षा के लिए ओपटिक्ल फाइबर तकनीक से निर्मित दस अतिरिक्त सीसीटीवी स्थापित किए जाएंगे इसके साथ ही अस्पताल में शौचालय की बेहतर सुविधा तथा कैंटीन के बार तामीरदारों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था के लिए भी बैठक में मंजूरी दी गई है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि अस्पताल में पार्किंग की बेहतर सुविधा के लिए भी निर्णय लिया गया है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला अस्पताल में तीन सौ के करीब बेड्स की सुविधा है तथा जनवरी 2024 से लेकर जुलाई-2024 तक ओपीडी में एक लाख 62 हजार 269 ने अपना पंजीकरण करवाया है। उपायुक्त ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। ताकि लोगों को असुविधा पेश न आए। इस अवसर पर नगर निगम के कमीशनर जफर इकबाल, ज्वाइंट कमीशनर डा अंजली गर्ग, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा आरके सूद, डा तरूण सूद, डा सुनील विष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग