कानूनी सहायता और सलाह प्रदान करने के लिए टोल-फ्री 15100 नंबर शुरू

कानूनी सहायता और सलाह प्रदान करने के लिए टोल-फ्री  15100  नंबर शुरू

नंबर  डायल कर घर बैठे ले सकते हैं कानूनी सलाह



मंडी : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने नागरिकों को कानूनी सहायता और सलाह प्रदान करने के उद्देश्य से टोल-फ्री नम्बर 15100 शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन है जो कानूनी जानकारी, सहायता या मार्गदर्शन महसूस करते हैं। इस नम्बर पर कॉल करके जो किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या का सामना कर रहे हैं, घर बैठे कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक कायस्थ ने बताया कि टोल-फ्री नम्बर डायल कर समाज के कमजोर, वंचित और असहाय वर्ग के जरूरतमंद लोग कानूनी सलाह अब आसानी से मिल सकेगी। उन्होंने बताया  कि टोल-फ्री नंबर पर मुफ्त कानूनी सलाह और मार्गदर्शन, मुफ्त कानूनी सहायता के लिए आवेदन प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली कानूनी सेवाओं और विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा संचालित योजनाओं और अभियानों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा संचालित योजनाओं और अभियानों के बारे में जानकारी टोल-फ्री नम्बर पर 24 घंटे  उपलब्ध है और भारत के किसी भी हिस्से से फोन करके सहायता ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि नालसा का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी नागरिकों को न्याय पहुंचाना है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम