ऊना जिले में जीपीएस प्रणाली के होगी पशुधन की गणना, पहली सितम्बर से आरंभ होगा कार्य

 ऊना जिले में जीपीएस प्रणाली के होगी पशुधन की गणना, पहली सितम्बर से आरंभ होगा कार्य



ऊना : उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में पहली सितम्बर से जीपीएस प्रणाली के माध्यम से पशुधन गणना का कार्य आरंभ किया जाएगा। इस गणना का मुख्य उद्देश्य जिले में पशुधन आबादी की सटीक जानकारी एकत्रित करना है, जो कि पशुधन विकास से संबंधित नीतियों और योजनाओं की कार्य योजना बनाने और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उपायुक्त पशु पालन विभाग द्वारा 21वीं पशुधन गणना 2024 के तहत विभागीय अधिकारियों के लिए ऊना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत बताया कि इस गणना से पशुधन की जनसंख्या का डेटा और ग्रामीण-शहरी विवरण इकट्ठा करके धन और संसाधनों के उचित आवंटन में मदद मिलेगी। साथ ही, विभिन्न नस्लों की जानकारी एकत्रित कर उनके संरक्षण और सुधारीकरण के कार्यों को भी बल मिलेगा।
इसके साथ ही, उपायुक्त ने जिले में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने और आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए डार्टगन मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को दुग्ध समितियों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, जिससे न केवल दूध उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी।  उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पशुपालकों और स्वयं सहायता समूहों के लिए जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक डॉ. विनय शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से पशुधन के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. दिनेश परमार, डॉ. अजू व्यास, डॉ. राकेश भट्टी, और जिले के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम