जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधरोपण कार्यक्रम

 जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधरोपण कार्यक्रम


मंडी पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर आज जिला मंडी के सभी 3004 आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत लगभग 3500 से अधिक पौधों का पौधरोपण किया गया। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है।

उन्होंने मंडी स्थित वन स्टॉप सेंटर में पौधरोपण भी किया। यह केंद्र विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं को हिंसा से मुक्ति दिलाने के लिए बनाया गया है। उन्होंने पौधरोपण करते हुए समाज में मां की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस थीम के माध्यम से यह संदेश दिया कि जैसे मां जीवन देती है, उसी प्रकार पेड़ भी जीवन प्रदान करता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में सम्पूर्ण जिला में मनाया जाना है। पोषण माह का विषय ‘जीवन के विभिन्न चरणों में महिलाओं और बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताएं’ हैं, जिसमें महिलाओं और बच्चों में एनीमिया, विकास की निगरानी और अन्य शारीरिक तथा मानसिक मापदंडों के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी। पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से ‘पोषण भी और पढ़ाई भी’ कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी स्तर पर बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास को सुनिश्चित बनाना है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा महिलाओं में एनीमिया, गर्भधारण और प्रसव से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए भी विभिन्न विभागों के साथ मिलकर जिला स्तर से लेकर परियोजना पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी स्तर तक जागरूकता हेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चों के शारीरिक विकास, एनीमिया, ऊपरी आहार का महत्व, मोटा अनाज और स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों के बारे में समाज को जागरूक किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार