हिमाचल में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 65 सड़कें अवरुद्ध

शिमला : मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को बादल छाए हुए हैं। हालांकि बीती कहीं-कहीं जमकर बारिश हुई। बिलासपुर जिला के नैना देवी में सबसे ज्यादा 67 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।



मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। अगले 24 घण्टे यानी शनिवार शाम 5:30 बजे तक मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में फ़्लैश फ्लड आने का खतरा है। इसे लेकर मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने व नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है।

इसके अलावा जोत में 24, नंगल डैम में 16-16 व बिलासपुर में 15 मिमी वर्षा हुई। अभी भी बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी दो व तीन सितंबर को भारी बारिश का भी येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के मैदानी व मध्यपर्वतीय इलाकों में दो सितंबर को भारी बारिश होने की आशंका है। तीन सितंबर को इन हिस्सों में मेघगर्जन व बिजली कड़कने का अनुमान है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर शेष 10 जिले मैदानी व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में आते हैं। ऐसे में 10 जिलों के लोगों को खराब मौसम के मद्देनजर एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। समूचे प्रदेश में पांच सितंबर तक मौसम के प्रतिकूल रहने के आसार हैं।  

आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार कुल्लू में 16, मंडी व सिरमौर में 13-13, शिमला में 11, कांगड़ा में 10, ऊना और लाहौल-स्पीति में एक-एक सड़क बाधित है। राज्य के सभी राष्ट्रीय उच्च मार्गों व राज्य उच्च मार्गों में यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। मंडी जिला के गोहर उपमंडल में 53 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। इसी तरह कुल्लू में छह और चम्बा में एक ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। 

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक भूस्खलन से शुक्रवार सुबह तक राज्य भर में 65 सड़कें आवाजाही के लिए अवरुद्ध हैं। इसके अलावा भारी बारिश व आसमानी बिजली गिरने से 60 ट्रांसफार्मरों के खराब हो जाने से कई क्षेत्रों में बिजली गुल है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार