विकास खंड फतेहपुर के तहत ग्राम पंचायत खेहर से मीनाक्षी ने प्रधान पद के लिए भरा नामांकन

 विकास खंड फतेहपुर के तहत ग्राम पंचायत खेहर से मीनाक्षी ने प्रधान पद के लिए भरा नामांकन, विकास को बताया प्राथमिकता


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ग्राम पंचायत खेहर में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में आज मीनाक्षी ने प्रधान पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मीनाक्षी ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य ग्राम पंचायत खेहर का सर्वांगीण एवं संतुलित विकास करना है। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देती है, तो वे शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, महिलाओं के उत्थान तथा युवाओं के रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास करेंगी।

मीनाक्षी ने कहा कि पंचायत के विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति की समस्याओं को सुनेंगी और पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगी।

उन्होंने पंचायत के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मताधिकार का सही उपयोग करें और उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करें, ताकि पंचायत को विकास की नई दिशा दी जा सके।

ग्राम पंचायत खेहर में मीनाक्षी के नामांकन के बाद चुनावी माहौल और अधिक गर्मा गया है। आने वाले दिनों में पंचायत में चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान तेज होने की संभावना जताई जा रही है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर